- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महिलाओं की इतनी ही चिंता है तो...
विधेयक पर सियासत: महिलाओं की इतनी ही चिंता है तो पंकजा मुंडे को राज्य की मुख्यमंत्री बनाए भाजपा - संजय राऊत

Mumbai News. केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन और निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन से जुडे विधेयक लोकसभा में बहुमत के अभाव में पास नहीं हो सके। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय राऊत के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पत्रकारों से बातचीत में राऊत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन सिर्फ एक दिखावा है। अगर भाजपा को महिलाओं की इतनी ही चिंता है तो महिला के रूप में पंकजा मुंडे को राज्य की मुख्यमंत्री बनाया जाए। जिस पर भाजपा ने पलटवार किया है।
यह भी पढ़े -संजय निरुपम की गाड़ी पर मनसे का पथराव, 4 मई की हड़ताल पर सख्त रुख, परिवहन आयुक्त ने गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा
पंकजा मुंडे को बनाएं मुख्यमंत्री
राऊत ने कहा कि अगर भाजपा को सच में महिलाओं की ताकत की चिंता है, तो राज्य में किसी महिला नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने सीधे तौर पर पंकजा मुंडे का नाम लेते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की चुनौती दी। साथ ही उन्होंने केंद्र में भी महिला प्रधानमंत्री बनाने की मांग की। नारी शक्ति वंदन विधेयक खारिज होने के बाद भाजपा द्वारा मुंबई और पुणे में निकाले गए जनआक्रोश मोर्चों पर भी राऊत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह सब जनता को गुमराह करने की कोशिश है।
यह भी पढ़े -अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी से अश्लील तस्वीर मांगने वाला गिरफ्तार, डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की पहचान
अपनी पार्टी में क्या चल रहा पहले वह संभालें राऊत- बन
उधर भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने कहा कि राऊत को हर सुबह उठकर कुछ भी बोलने की आदत हो गई है। बन ने कहा कि हर रोज उद्धव गुट के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, ऐसे में उन्हें अपनी पार्टी में क्या चल रहा इस पर ध्यान देने की जरुरत है न कि हमें किसे मुख्यमंत्री बनाना है उसकी।
Created On :   24 April 2026 10:21 PM IST











