शीना बोरा मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी की विदेश जाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी की विदेश जाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
  • शीना बोरा मर्डर केस में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी
  • इंद्राणी मुखर्जी की विदेश जाने की इजाज़त मांगने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

New Delhi News. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शीना बोरा मर्डर केस में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की विदेश जाने की इजाज़त मांगने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। न्यायाधीश एम. एम. सुंदरेश और एन. कोटेश्वर सिंह की पीठ ने निचली अदालत को इस बारे में अपील करने का निर्देश दिया। एडवोकेट महेश जेठमलानी ने दलील दी कि कोर्ट ने पिछले साल मुखर्जी के विदेश जाने पर रोक लगा दी थी, लेकिन इस बार उन्हें इजाज़त दी जानी चाहिए क्योंकि उन्हें जरूरी काम है।

पिछले साल फरवरी में कोर्ट ने इंद्राणी मुखर्जी को यह कहते हुए राहत देने से इनकार कर दिया था कि एक बार विदेश जाने के बाद उनके लौटने की उम्मीद नहीं है। एक स्पेशल कोर्ट ने मुखर्जी को जुलाई 2024 में 10 दिनों के लिए स्पेन और ब्रिटेन जाने की इजाज़त दी थी। इस फैसले पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी।

Created On :   24 April 2026 8:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story