Maharashtra News: महाराष्ट्र में होने वाले MLC चुनाव को लेकर सियासत तेज, सुप्रिया सुले ने की उद्धव ठाकरे से ये खास अपील

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में विधान परिषद के लिए चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर पहले से ही महाराष्ट्र की सियासत गरमा रही है। एमएलसी की 9 सीटों पर नियमित और बची एक सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसी बीच शरद पवार गुट एनसीपी ने इस चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए उद्धव ठाकरे का नाम आगे दिया है। एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से इस चुनाव में प्रत्याशी बनने की अपील की है। उनका कहना है कि उनके अनुभव से सदन को काफी फायदा मिलेगा।
सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव होने वाले हैं। एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) ये निवेदन करता है कि इस चुनाव में राज्य के पूर्व सीएम उद्धव जी ठाकरे ही उम्मीदवार हों। उद्धवजी राज्य के सीनियर और अनुभवी नेता हैं। हम सभी दृढ़ता से मानते हैं कि राज्य और विधानसभा दोनों को उनके अनुभव से हमेशा ही लाभ होगा। उद्धव ठाकरे से विनम्र निवेदन है कि वे इस आग्रह पर विचार करें।
यह भी पढ़े -हर छात्र पर योगी सरकार की नजर, 'अपार प्लस' से एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज हो रही शैक्षणिक जानकारी
महाविकास अघाड़ी से उम्मीदवार
महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव को लेकर अब तक महाविकास अघाड़ी ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है लेकिन इससे पहले ही सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से अपील की है। बता दें, उद्धव ठाकरे विधान परिषद से रिटायर्ड हैं। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भी कहा है कि अगर उद्धव ठाकरे फिर से लड़ते हैं तो हम समर्थन करेंगे।
कब हैं विधान परिषद चुनाव?
बता दें, 23 अप्रैल 2026 को अधिसूचना जारी की गई है। वहीं, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल तय की गई है और 4 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद 12 मई को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और 12 मई को ही नतीजे भी आ जाएंगे।
Created On :   23 April 2026 7:32 PM IST









