- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले...
करतूत: महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी अशरफ सिद्दीकी के खिलाफ एक और केस दर्ज, लड़की ने की थी शिकायत

Mumbai News. महिलाओं के साथ अश्लील बातचीत, अभद्र टिप्पणी और सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने के आरोपों में अग्रीपाड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी अशरफ अशफाक सिद्दीकी की मुश्किलें और बढ़ गई है। अग्रीपाड़ा के बाद पायधुनी पुलिस स्टेशन में एक 24 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78(1)(i)(ii) और 79 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अशरफ समाजवादी पार्टी की नगरसेविका इरम सिद्दीकी के पति साजिद सिद्दीकी के भाई का बेटा है और इसकी पुष्टि खुद साजिद सिद्दीकी ने मीडियाकर्मियों से बात के दौरान की है।
यह भी पढ़े -आदित्य ठाकरे ने महराष्ट्र सीएम को लिखा पत्र, जर्जर इमारतों की मरम्मत के लिए फंड रिलीज करने की मांग
पुलिस के अनुसार, यह शिकायत पायधुनी इलाके की रहने वाली एक लड़की ने दर्ज कराई है, जो इस मामले में पीड़िता भी हैं। इस मामले की पीड़िता भी आरोपी के साथ एक कंपनी में करती थी। शिकायत के मुताबिक, 20 अप्रैल 2026 को रात करीब 11:57 बजे से 12:37 बजे के बीच आरोपी सिद्दीकी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे व्हाट्सऐप पर लगातार संदेश भेजे। आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती करने की कोशिश की और फिर रिलेशनशिप में आने का दबाव बनाया। पीड़िता ने कई बार स्पष्ट रूप से आरोपी को मैसेज न करने और संपर्क बंद करने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार संदेश भेजता रहा। ऋआरोपी ने मोबाइल के जरिए युवती का पीछा किया और बार-बार रिलेशनशिप की मांग कर उसे मानसिक रूप से परेशान किया। आरोपी की हरकतों से महिला की मर्यादा और सम्मान को ठेस पहुंची। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर और डिजिटल चैट रिकॉर्ड की जांच कर रही है। आरोपी को गुरुवार की रात अग्रीपाड़ा पुलिस ने इसी तरह के केस में गिरफ्तार किया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार अब इस मामले में भी आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
वही अग्रीपाड़ा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित जिस कंपनी में काम करते थे वो कंपनी बंद हो गई है। आरोपी कंपनी में किसी बड़े पोस्ट पर नही था, बल्कि एक सहकर्मी था। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी ने कई लड़कियों के साथ इसी तरह से अश्लील चैट्स किए हैं। पीड़ित के अलावा 3 और लड़कियों से आरोपी अश्लील बातें करता था। पुलिस तीनो लड़कियों का बयान दर्ज करेगी और उसे इस जांच का हिस्सा बनाएगी। वही अग्रीपाड़ा मामले की पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरी बेटी इसी साल फरवरी में कंस्ट्रक्शन कंपनी के टेलीकॉलर का काम करने गई थी, हालांकि साइट के बंद होने से 15 दिन पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। उसे आरोपी ने 21 अप्रैल की सुबह अंजान नंबर से मैसेज किया था। आरोपी ने उनकी बेटी पर प्रेम संबंध बनाने और लॉज में मिलने के लिए दबाव डाला,जिसे उसने ठुकरा दिया। 22 अप्रैल को भी आरोपी ने दोबारा कॉल और मैसेज करके परेशान किया। इतना ही नहीं, उसने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजकर उसे प्रताड़ित भी किया। आरोपी ने कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप से ही उनकी बेटी और अन्य हिंदू लड़कियों के नंबर लिए थे। उनका दावा है कि जब पुलिस कार्रवाई कर रही थी, तब इरम सिद्दीकी उसे बचाने के लिए पुलिस स्टेशन आई थी।
Created On :   24 April 2026 8:37 PM IST











