साइबर सेल: अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी से अश्लील तस्वीर मांगने वाला गिरफ्तार, डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की पहचान

अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी से अश्लील तस्वीर मांगने वाला गिरफ्तार, डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की पहचान
  • अक्षय कुमार की बेटी से ऑनलाइन गेम खेलते समय अश्लील तस्वीरें मांगी
  • महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक आरोपी का गिरफ्तार किया है
  • डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की पहचान की गई

Mumbai News. अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी से ऑनलाइन गेम खेलते समय अश्लील (न्यूड) तस्वीरें मांगने के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक आरोपी का गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र साइबर विभाग के प्रमुख यशस्वी यादव ने बताया कि अक्षय कुमार ने साइबर विभाग से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनकी 13 वर्षीय बेटी ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी, तभी एक अनजान व्यक्ति ने पहले सामान्य बातचीत शुरू की और फिर अश्लील तस्वीर भेजने को कहा। शिकायत मिलने के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने तकनीकी जांच और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की पहचान की।

Created On :   24 April 2026 9:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story