इस्तीफे की मांग: शिवाजी कौन था? किताब पर बवाल, शिंदे के विधायक संजय गायकवाड़ पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

शिवाजी कौन था? किताब पर बवाल, शिंदे के विधायक संजय गायकवाड़ पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप
  • हर्षवर्धन सपकाल बोले गायकवाड़ सीरियल ऑफेंडर
  • शिंदे लें इस्तीफा
  • शिंदे के विधायक संजय गायकवाड़ पर गाली-गलौज का आरोप

Mumbai News. बुलढाणा से शिवसेना (शिंदे) के विधायक संजय गायकवाड़ के एक कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि यह गायकवाड़ का पहला मामला नहीं है, वे पहले भी कई विवादों में रहे हैं, इसलिए उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए। पूरा मामला कॉमरेड गोविंद पानसरे की चर्चित किताब 'शिवाजी कौन था' से जुड़ा है। इस किताब के शीर्षक को लेकर विधायक गायकवाड़ ने किताब के प्रकाशक को फोन कर आपत्ति जताई और उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं। जिसके बाद उनकी इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल ऑडियो में क्या?

सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो क्लिप में गायकवाड़ प्रकाशक से किताब के शीर्षक पर सवाल करते सुनाई देते हैं। उनका कहना है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का इस किताब में असम्मानजनक तरीके से उल्लेख किया गया है। बातचीत के दौरान वे कथित तौर पर आपा खोते हैं, अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं और धमकी भरी भाषा बोलते हुए सुनाई देते हैं।

विपक्ष का हमला

गायकवाड़ का ऑडियो वायरल होने के बाद विपक्ष हमलावर हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि गायकवाड़ सीरियल ऑफेंडर हैं। कभी वह विधायक निवास में दादागिरी करते हुए दिखाई देते हैं तो कभी कांट्रेक्टर को धमकाते दिखते हैं। सपकाल ने कहा कि पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे को गायकवाड़ के ऊपर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनका इस्तीफा लेना चाहिए।

गायकवाड़ की सफाई

विवाद बढ़ने के बाद गायकवाड़ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान की रक्षा करना था। उन्होंने केवल किताब के शीर्षक पर सवाल उठाया। प्रकाशक ने उनसे गलत भाषा में बात की थी। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Created On :   23 April 2026 10:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story