आदिति तटकरे ने कहा - अक्षय तृतीया पर स्पेशल फोर्स ने रोके 32 बाल विवाह, सौ दिन चलाया जनजागरण अभियान

आदिति तटकरे ने कहा - अक्षय तृतीया पर स्पेशल फोर्स ने रोके 32 बाल विवाह, सौ दिन चलाया जनजागरण अभियान
  • बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सरकार की कार्रवाई
  • अक्षय तृतीया पर स्पेशल फोर्स ने रोके 32 बाल विवाह

Mumbai News. अक्षय तृतीया के मौके पर बाल विवाह रोकने के लिए राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी। विभाग की ‘स्पेशल फोर्स’ ने राज्यभर में अभियान चलाकर एक ही दिन में 32 बाल विवाह रुकवाए। मंत्री आदिती तटकरे ने कहा कि राज्य का बाल विवाह मुक्त अभियान देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह निरोधक अधिनियम के तहत 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़के का विवाह कराना दंडनीय अपराध है। राज्य सरकार ‘बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के तहत सख्ती से कार्रवाई कर रही है और जागरूकता भी बढ़ा रही है।

सौ दिन चलाया जनजागरण अभियान

मंत्री आदिति ने बताया कि अक्षय तृतीया के दौरान कुछ क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से कम उम्र में विवाह कराने की प्रथा को देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क था। इसी के तहत 100 दिन के विशेष अभियान में व्यापक जन जागरण, समन्वय और रोकथाम के उपाय किए गए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान कई जिलों में स्पेशल फोर्स के जरिए छापेमारी की गई। इनमें रायगड, पालघर, सांगली, नाशिक, अहिल्यानगर, परभणी, लातूर, बीड, हिंगोली, धाराशिव, संभाजीनगर, बुलढाणा, अकोला, यवतमाल और चंद्रपुर जैसे जिलों में कुल 32 बाल विवाह रोके गए।

बच्चों का पुनर्वास, आरोपियों पर कार्रवाई

मंत्री तटकरे ने कहा कि यह अभियान सिर्फ विवाह रोकने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रभावित बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा, काउंसिलिंग और पोषण सेवाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। कानून का उल्लंघन करने वाले अभिभावकों और बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि राज्य को पूरी तरह बाल विवाह मुक्त बनाया जा सके।

Created On :   22 April 2026 9:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story