- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- जदयू अध्यक्ष नीतीश की नई टीम में...
पार्टी में भरा जोश: जदयू अध्यक्ष नीतीश की नई टीम में संजय झा फिर बने कार्यकारी अध्यक्ष, हर्षवर्धन सिंह महासचिव, महाराष्ट्र से पाटिल शामिल

New Delhi News. जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपनी नई टीम का गठन कर लिया है। नई टीम में संजय झा पर भरोसा जताते हुए फिर से कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई टीम में कुल 24 पदाधिकारी शामिल हैं। इसमें ज्यादातर पुराने चेहरों को ही तवज्जो दी गई है। नई टीम में महाराष्ट्र से आने वाले कपिल पाटिल को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही हर्षवर्धन सिंह को भी फिर से महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। सिंह अपनी सांगठनिक कौशल और रणनीतिक क्षमता की वजह से नीतीश कुमार के करीबी लोगों में शामिल हैं। खबर मिलते ही हर्षवर्धन सिंह को बधाई देने वालों का भी तांता लग गया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि हर्षवर्धन सिंह पार्टी को और मजबूती देंगे।
हर्षवर्धन सिंह की इस नियुक्ति को बिहार समेत अन्य राज्यों में आगामी चुनौतियों के मद्देनजर जमीनी स्तर पर संगठन को चाक-चौबंद करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। मृदुभाषी श्री सिंह की जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच एक लोकप्रिय नेता की छवि है। यही वजह है कि नीतीश ने हर्षवर्धन को फिर से अपनी टीम में जगह दी है। सिंह के अलावा, अशोक चौधरी, श्याम रजक समेत कुल 12 लोगों को महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही पूर्व सांसद चंद्रशेखर प्रसाद चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जदयू की नई टीम में कुल 24 पदाधिकारी शामिल
संजय झा पर फिर से भरोसा, कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी
पुराने और अनुभवी चेहरों को ही प्राथमिकता
क्षेत्रीय संतुलन पर भी ध्यान दिया
हर्षवर्धन सिंह से पार्टी को और मजबूती मिलने की उम्मीद
जनता दल (यूनाइटेड) के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर हर्षवर्धन सिंह की कार्यक्षमता पर विश्वास जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय महासचिव के पद पर पुन: नियुक्त किया है. हर्षवर्धन सिंह को नीतीश कुमार के करीबियों में गिना जाता है और उनकी इस नियुक्ति को आगामी चुनौतियों के मद्देनजर पार्टी संगठन को धार देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
महासचिव आफाक अहमद खान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी कर बताया कि नई टीम में राजीव रंजन प्रसाद समेत कुल सचिव हैं। राजीव रंजन को पार्टी के प्रवक्ता पद की भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सांसद आलोक कुमार को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम में दो महिलाओं को भी जगह दी गई है। कहकशां परवीन को महासचिव और निवेदिता कुमारी को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने अपनी नई टीम के जरिए सभी जातियों को साधने का प्रयास किया है।
Created On :   22 April 2026 7:11 PM IST









