- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई में बीजेपी के जन आक्रोश...
नियम उल्लंघन मामला: मुंबई में बीजेपी के जन आक्रोश मोर्चा पर पुलिस कार्रवाई, ट्रैफिक जाम होने के चलते फंसी महिला ने किया था जोरदार हंगामा

Mumbai News. वर्ली इलाके में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा निकाले गए जन आक्रोश मोर्चा के दौरान नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। इस पर मुंबई पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मोर्चे के आयोजकों के खिलाफ वर्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है। प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक जाम होने के चलते उसमें फंसी महिला ने जोरदार हंगामा किया था और उस दौरान मंत्री गिरीश महाजन भी मौजूद थे। पुलिस के निर्धारित कुछ नियमों का उल्लंघन किए जाने की शिकायतें सामने आईं, जिसके बाद वर्ली पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी सार्वजनिक रैली, मार्च या विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति देते समय आयोजकों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, ध्वनि नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है, लेकिन मंगलवार के मोर्चे के दौरान इन निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए पूर्व अनुमति दी गई थी, लेकिन आयोजकों को तय शर्तों और नियमों का पालन करने के स्पष्ट निर्देश भी दिए गए थे। जानकारी के अनुसार, बीजेपी ने महिला आरक्षण बिल के मुद्दे को लेकर मंगलवार को वर्ली की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए जन आक्रोश मोर्चा निकाला था। इस मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
यह भी पढ़े -जांच बंद कराने के नाम पर मांगी 40 हजार की रिश्वत, नाशिक के ईएमआरएस स्कूल के दो प्राचार्यों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला
इसके तहत मार्च के दौरान लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन-किन नियमों का उल्लंघन हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार था। फुटेज के आधार पर आगे और भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। वर्ली पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Created On :   22 April 2026 9:15 PM IST







