Dhoni Health Update: आईपीएल के बाकी मुकाबलों में खेलेंगे धोनी? CSK के बैटिंग कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब

आईपीएल के बाकी मुकाबलों में खेलेंगे धोनी? CSK के बैटिंग कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
IPL 2026 में एमएस धोनी को खेलते देखने का फैंस का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। उन्हें उम्मीद थी कि गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वह वापसी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल 2026 में एमएस धोनी को खेलते देखने का फैंस का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। उन्हें उम्मीद थी कि गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धोनी वापसी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टॉस के बाद जब चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने प्लेइंग-11 का ऐलान किया, तो उसने एमएस धोनी का नाम शामिल नहीं था। इसके बाद उनके आईपीएल में आगे के मैच खेलने पर सवाल उठने लगे।

पूरी तरह फिट नहीं धोनी - माइकल हसी

मैच के दौरान चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में धोनी को लेकर अपडेट दी। उन्होंने कहा, वह जल्द ही खेल सकते हैं। लेकिन अभी वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। वह नेट पर प्रैक्टिस कर रहे हैं और वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन उन्हें अभी विकेटों के बीच दौड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हम सब उनकी मैदान पर वापसी का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

धोनी को क्या है समस्या?

धोनी इस वक्त काफ मसल इंजरी से जूझ रहे हैं। यह चोट उन्हें सीजन की शुरुआत में प्रैक्टिस के दौरान लगी थी। वह अब तक इससे उबर नहीं पाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी की वापसी आने वाले दो मुकाबले में से किसी एक में होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि वह 26 अप्रैल को गुजरात के खिलाफ या फिर 2 मई को मुंबई के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं।

धोनी का आईपीएल करियर

महेंद्र सिंह धोनी का नाम आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उनके कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। उनके नाम इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में 5439 रन दर्ज हैं। उनकी वापसी से चेन्नई सुपरकिंग्स को मजबूती मिलेगी।

Created On :   24 April 2026 5:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story