RCB vs GT Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज आरसीबी और जीटी की दिलचस्प भिड़ंत, कौन मारेगा माजी? जानें पिच रिपोर्ट से लेकर मौसम रिपोर्ट तक सब कुछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 24 अप्रैल (शुक्रवार) को आईपीएल सीरीज का 34वां मैच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के फैंस इस मैच के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बार दोनों टीमों का अहम लक्ष्य शानदार बल्लेबाजी होना चाहिए। क्योंकि चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच थोड़ी सी चिपचिपी है, जिसके कारण पिछले मैच में आरसीबी के बल्लेबाजों को परेशानी हुई थी। इससे टीम को 6 विकेट से हार का भी सामना करना पड़ा था। बता दें, आरसीबी की ये इस सीरीज की दूसरी हार थी। जिसके चलते टॉप 4 में अपनी जगह मजबूत बनाने का मौका उनके हाथ से निकल गया है। अब वे स्कोर बोर्ड में आठवें अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (8 अंक), दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही (6 अंक) के नंबर पर हैं।
कैसा रहा दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल हेड टू हेड काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमें कुल 6 बार आमने-सामने आई हैं। जिसमें दोनों ने ही तीन-तीन बार अपनी जीत दर्ज की है। ऐसे में देखना होगा कि इस बार दोनों टीमों में से किसको जीत हासिल होती है।
कैसी है चिन्नास्वामी पिच?
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम आम तौर पर हाई-स्कोरिंग, बैटर फ्रेंडली पिच होती है। उसमें छोटी बाउंड्री होती है, जिससे अक्सर 190 से 200 से ज्यादा ही स्कोर बन जाते हैं। पहले ओस रहती है, जिससे बैटिंग करने वाली टीम को मदद मिलती है, लेकिन इसके बाद के स्टेज में बॉलिंग मुश्किल हो जाती है। चिन्नास्वामी में ये इस सीजन का आखिरी मैच होने वाला है। बीते चार मुकाबलों में यहां पर तीन बार टीमें चेज करते हुए ही जीती हैं।
आज कैसा रहने वाला है मौसम?
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अप्रैल (शुक्रवार) को बेंगलुरु में मौमस बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा, यहां पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, आज यहां पर बारिश होने की भी संभावना नहीं है। ऐसे में क्रिकेट लवर्स का मैच देखने का अच्छा मौका है।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 एमआई पर जीत के साथ पांचवें नंबर पर पहुंची सीएसके, कंबोज के सिर पर सजी पर्पल कैप
क्या है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11?
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर नजर डालें तो, आरसीबी में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी शामिल हैं।
वहीं, गुजरात टाइटंस में साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।
Created On :   24 April 2026 1:28 PM IST












