Sachin Tendulkar Birthday: अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता सचिन तेंदुलकर को दी जन्मदिन का बधाई, लेकिन केक खाने से क्यों किया इंकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरा देश उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। इस मौके पर उनके बेटे ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, लेकिन केक खाने से मना कर दिया। जिसका वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने साझा किया है। गौरतलब है कि आईपीएल के 19वें सीजन में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ से खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें मौजूदा टर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
सचिन का जन्म कब हुआ?
सचिन का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई के दादर इलाके में हुआ था। उनके पिता रमेश तेंदुलकर मराठी भाषा के उपन्यासकार और कवी थे। उन्होंने अपने बेटे सचिन का नाम हिंदी और बांग्ला सिनेमा के दिग्गज संगीतकार और गायक सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा था। सचिन तेंदुलकर का विवाह 24 मई 1995 को अंजलि मेहता से हुई। सचिन और अंजलि के 2 बच्चे हैं, सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर।
सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर अर्जुन तेंदुलकर ने एक वीडियों के जरिए अपने पिता को विश किया। उनका यह वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स ने शेयर किया है। LSG ने वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा "सचिन सर, अर्जुन और हमारी तरफ से आपके लिए केक, हैप्पी बर्थडे।" अर्जुन अभी लखनऊ टीम के साथ है। बता दें, इससे पहले वह मुंबई इंडियंस (MI) टीम का हिस्सा थे। वह IPL 2026 से पहले ट्रेड के जरिए लखनऊ में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़े -मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के वो 5 रिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ना रोहित-विराट के लिए भी है नामुमकिन
अर्जुन ने केक खाने से क्यों मना कर दिया?
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अर्जुन केक की प्लेट के पास आए और कहा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं, लेकिन मैं इसे नहीं खाऊंगा, क्योंकि मैं बहुत कम शूगर खाता हूं। जल्द मिलते हैं।"
सचिन ने अपने 24 साल के करियर (1989 से 2013 तक) में 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेले, जिसमें क्रमश 15921 और 18426 रन बनाए। इसके आलावा उन्होंने एक टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेला, जिसमें 10 रन बनाए थे। सचिन 100 इंटरनेशनल शतक (51 टेस्ट और 49 वनडे) लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।
Created On :   24 April 2026 5:21 PM IST











