IPL 2026: इस टीम के खिलाफ मिचेल स्टार्क करेंगे वापसी, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने दी हरी झंडी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के अब तक 33 मुकाबले हो चुके हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खुशखबरी आई है। टीम के घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड से फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। बोर्ड ने आईपीएल 2026 में खेलने की मंजूरी दे दी है। वह जल्द ही दिल्ली की जर्सी में पहने हुए नजर आएंगे। बता दें, वह लंबे समय से कंधे और कोहनी की चोट से जूझ रहे थे।
खबर है कि मिचेल स्टार्क 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेल सकते हैं। दिल्ली अब तक 6 मैच खेल चुकी है और उसको 3 में जीत मिली है 3 में हार। स्टार्क अब मौजूदा टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत में अभ्यास करेंगे। आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मैच दिल्ली के लिए खेलेंगे। दिल्ली इस सीजन 3 जीत के साथ अंक तालिका में 6वें अंक पर है और दिल्ली अभी पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है।
आईपीएल 2026 में कई खिलाड़ियों के इंजरी की खबरें सामने आई। टूर्नामेंट के शुरू होने के पहले कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम वापल ले लिया था। इसमें मिचेल स्टार्क भी शामिल हैं।
स्टार्क की फैंस जमकर आलोचना की थी। सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बाद मिचेल स्टार्क को स्टेटमेंट देना पड़ा था कि वे आईपीएल 2026 से बाहर नहीं हुए हैं बल्कि वे कंधे और कोहनी की चोट से रिकवर कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो गलत खबरें फैला रहे थे।
Created On :   24 April 2026 1:58 AM IST













