IPL 2026 Preview: सीएसके की बदलेगी प्लेइंग 11? मुंबई इंडियंस के साथ सीएसके का दिलचस्प मैच, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर प्लेयर्स तक सब कुछ

सीएसके की बदलेगी प्लेइंग 11? मुंबई इंडियंस के साथ सीएसके का दिलचस्प मैच, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर प्लेयर्स तक सब कुछ
  • चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का मुकाबला आज मुंबई इंडियंस के साथ वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए टीम में बदलाव भी हो सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज (23 अप्रैल 2026) को आईपीएल का 33वां मैच होने जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। लेकिन सीएसके इस मैच में हार के बाद उतरने वाली है, तो वहीं मुंबई की टीम अपनी जीत बरकरार करने के लिए उतरेगी। वहीं, चेन्नई की प्लेइंग 11 इस मैच में बदली हुई नजर आने वाली है।

कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?

आईपीएल की हिस्ट्री के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आपसी राइवली बहुत ही पुरानी है। दोनों टीमें अब तक 39 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें बराबरी का मुकाबला देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस ने 21 मैचों पर अपनी जीत दर्ज की है तो सीएसके ने 18 मैच जीते हैं।

कब और कहां होगा मैच?

मुंबई इडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है। 23 अप्रैल को होने वाला ये मैच शाम 7:30 खेला जाएगा और मैच का टॉस 7 बजे होगा।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के सबसे मशहूर स्टेडियम वानखेड़े की बात करें, तो ये बल्लेबाजों के लिए बहुत ही उपयोगी मानी जाती है। यहां पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है। इस विकेट पर तेज गेंदबाज के लिए कोई मदद भी नहीं है। सिर्फ स्पिनर्स कुछ ओवर में टर्न पा सकते हैं, लेकिन इसमें बल्लेबाजों का ही दबदबा रहता है।

कैसा रहने वाला है मौसम?

गुरुवार को मुंबई में होने वाले इस मैच में मौसम की कोई मार नहीं पड़ने वाली है। यहां पर बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है। यहां पर बिल्कुल आराम से मैच खेला जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स में संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन शामिल हैं।

Created On :   23 April 2026 4:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story