Vaibhav Suryavanshi Struggling: अचानक क्यों लगा वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर ब्रेक? पूर्व क्रिकेटर्स ने बताया कहां कर रहे गलतियां

अचानक क्यों लगा वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर ब्रेक? पूर्व क्रिकेटर्स ने बताया कहां कर रहे गलतियां
आईपीएल के अपने शुरुआती चार मुकाबलों में वैभव ने 200 रन बनाए थे। इसके बाद के तीन मैचों में उनके बल्ले से केवल 54 रन ही निकल सके।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। आईपीएल 2026 में अपने पहले चार मैचों के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से जमकर रन बरसाए। उन्होंने इस दौरान बुमराह और हेजलवुड जैसे दिग्गज बॉलरों की गेंदों पर लंबे-लेंब शॉट लगाए। लेकिन, अचानक उनके बल्ले से रन निकलने बंद हो गए हैं। यहां तक कि रन न बना पाने की वजह से उन्हें रोते हुए भी देखा गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

अब आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भी वैभव के बल्ले से रन नहीं निकले। वह 11 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव के फ्लॉप होने पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और चेतेश्वर पुजारा ने सूर्यवंशी की बड़ी गलतियां गिनवाई हैं।

इस वजह से फ्लॉप हो रहे वैभव

आईपीएल के अपने शुरुआती चार मुकाबलों में वैभव ने 200 रन बनाए थे। इसके बाद के तीन मैचों में उनके बल्ले से केवल 54 रन ही निकल सके। मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और चेतेश्वर पुजारा ने वैभव की बैटिंग की खामियों पर बात की। आकाश चोपड़ा ने बताया कि बेशक वैभव का बैट स्विंग बहुत शानदार है, लेकिन इसमें एक कमी भी है, क्योंकि वो आगे टप्पा खाने वाली गेंद को आसानी से खेल लेते हैं। मगर गेंद में एक्स्ट्रा बाउंस हो तब उनका शॉट लगा पाना मुश्किल होता है। आज उन्हें मोहसिन ने ऐसी ही गेंदें की, जिसकी वजह से वो उनके खिलाफ संघर्ष करते नजर आए।

वहीं चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि वैभव फ्रंटफुट पर खेलते हैं, ऐसे में एक्स्ट्रा बाउंस वाली गेंदों पर उनके लिए अचानक बैकफुट पर जाना मुश्किल हो जाता है। उनकी फ्रंटफुट पर खेलने वाली मानसिकता के चलते ही उनका सिंगल या डबल लेना भी मुश्किल हो जाता है।

Created On :   22 April 2026 10:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story