आईपीएल 2026 जडेजा ने खेली साहसिक पारी, आरआर ने एलएसजी को दिया 160 रन का टारगेट

आईपीएल 2026 जडेजा ने खेली साहसिक पारी, आरआर ने एलएसजी को दिया 160 रन का टारगेट
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 32वें मैच में जीत के लिए 160 रन का टारगेट रखा है। खराब शुरुआत के बाद टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में रवींद्र जडेजा का अहम योगदान रहा।

लखनऊ, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 32वें मैच में जीत के लिए 160 रन का टारगेट रखा है। खराब शुरुआत के बाद टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में रवींद्र जडेजा का अहम योगदान रहा।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए।

इस टीम को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 17 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की। शमी ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जायसवाल (22) को आउट किया। इसके बाद अगली गेंद पर ध्रुव जुरेल (0) का विकेट खो दिया। टीम ने इसी स्कोर पर चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर वैभव सूर्यवंशी (8) का विकेट भी खो दिया।

राजस्थान रॉयल्स ने 32 के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से कप्तान रियान पराग ने शिमरोन हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों में इतने ही रन जोड़कर टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया।

रियान 19 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हेटमायर ने रवींद्र जडेजा के साथ 15 रन जुटाए। हेटमायर ने 22 रन टीम के खाते में जोड़े। यहां से डोनोवन फरेरा के साथ जडेजा ने 33 गेंदों में 33 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। फरेरा 19 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

जडेजा ने शुभम दुबे के साथ सातवें विकेट के लिए 25 गेंदों में 49 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा 29 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 43 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि दुबे ने 11 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रजेश शर्मा और नंद्रे बर्गर के साथ इस मैच में उतरी है।

वहीं, ऋषभ पंत की कमान में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने 2 बदलाव किए गए हैं। एम सिद्धार्थ की जगह दिग्वेश राठी इस मुकाबले में खेल रहे हैं। अवेश खान के स्थान पर मयंक यादव को शामिल किया गया है। इनके अलावा, मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव इस मैच का हिस्सा हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 April 2026 9:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story