मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक: प्रदेश में 2.56 लाख करोड़ रुपए के निवेश के लिए मंजूरी, एक लाख से अधिक रोजगार तैयार होने का अवसर

प्रदेश में 2.56 लाख करोड़ रुपए के निवेश के लिए मंजूरी, एक लाख से अधिक रोजगार तैयार होने का अवसर
  • मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल उपसमिति बैठक में दी स्वीकृति
  • राज्य में एक लाख से अधिक रोजगार होगा सृजित

Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2.56 लाख करोड़ रुपए के निवेश के लिए विभिन्न 18 विशाल और अतिविशाल परियोजनाओं को विशेष प्रोत्साहन देने को मंजूरी दी है। इससे राज्य में लगभग एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा। बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उद्योग, ऊर्जा, श्रम व खनिकर्म विभाग की मंत्रिमंडल उपसमिति की 14 वीं बैठक हुई। इसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत और संबंधित अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से कोंकण, विदर्भ, मराठवाड़ा और राज्य के दूसरे हिस्सों में औद्योगिक विकास को गति मिल सकेगी। बैठक में थ्रस्ट सेक्टर तथा उच्च तकनीकी पर आधारित सोलर सेल, ग्रीन स्टील, हरित अमोनिया, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन, लिथियम आयन बैटरी, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण-सामग्री, स्टील व गैस टू केमिकल निर्माण समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

  • कौन सी कंपनी कहां पर करेगी निवेश
  • - रायगड में एस्सार एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन लिमिटेड 56,852 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इससे 25,000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
  • - नागपुर के बुटीबोरी में एक्मे क्लीनटेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड 11,400 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इससे 7000 रोजगार निर्माण होगा।
  • - एक्मे क्लीनटेक लिमिटेड का रायगड-पालघर के ग्रीन स्टील परियोजना के लिए 11,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इससे 2500 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। एक्मे क्लीनटेक लिमिटेड रायगड-पालघर में ही ग्रीन अमोनिया परियोजना के लिए 37,800 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इस निवेश से 4500 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
  • - नागपुर के सोलार डिफेन्स एड एरोस्पेस लिमिटेड 12,780 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसके जरिए 6825 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
  • - नाशिक में वर्चुओसो कम्प्रेसर्स प्राइवेट लिमिटेड 800 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इससे नाशिक में 500 नए रोजगार का सृजन होगा।
  • - अमरावती में टेम्बो डिफेंस प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड 1 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा।
  • - छत्रपति संभाजीनगर में नायडेक ग्लोबल अप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एक हजार करोड़ रुपए के निवेश से एक हजार नए रोजगार का निर्माण होगा।
  • - पुणे के शिरूर में जबिल सर्किट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 1500 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इससे 3 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
  • - गडचिरोली में हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज लिमिटेड 3,135 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इससे 8 हजार नए रोजगार सृजित हो सकेंगे।
  • - अहिल्यानगर में निबे स्पेस लिमिटेड के 4 हजार करोड़ रुपए के निवेश से एक हजार रोजगार निर्माण होगा।
  • - पुणे के तलेगांव में यूरोबस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 4,200 करोड़ रुपए के निवेश से 12 हजार रोजगार पैदा हो सकेगा।
  • - चंद्रपुर में मिलियन स्टील प्राइवेट लिमिटेड के 256.01 करोड़ रुपए के निवेश से 360 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
  • - भंडारा में अशोक लेलैंड लिमिटेड के 10,000 करोड़ रुपए के निवेश से एक हजार रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।
  • - अहिल्यानगर और धाराशिव में ग्लोब फोर्ज लिमिटेड के 15,430 करोड़ रुपए के निवेश से 3600 रोजगार निर्माण होगा।
  • - रायगड में बालासोर अलॉयज 17,479 करोड़ रुपए के निवेश से 3 हजार 200 रोजगार उपलब्ध कराएगा।
  • - छत्रपति संभाजीनगर में गोदावरी न्यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड 27,515 करोड़ रुपए के निवेश से 4 हजार रोजगार निर्माण हो सकेगा।
  • - गडचिरोली में रश्मी मेटालर्जिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड 40,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इससे 20,000 रोजगार निर्माण हो सकेगा।

Created On :   22 April 2026 9:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story