- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- वेट लॉस कैम्प , फिट हैं, तो हिट हैं...
Nagpur News: वेट लॉस कैम्प , फिट हैं, तो हिट हैं , फिजिकल, साइकोलॉजिकल बैलेंस जरूरी

Nagpur News "फन विथ फिटनेस : वेट लॉस कैम्प' के दूसरे दिन सेशन के पहले "एक्सपर्ट वेलनेस सेशन' का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को "न्यूट्रिशन साइकोलॉजी' के बारे में समझाया गया। इसमें इंटीग्रेटिव साइकोलॉजी और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. शेफाली कुमार ने गाइड किया। उन्होंने बताया कि यह नया कांसेप्ट है, जिसे शहर में इंट्रोड्यूस कराया गया है। वह बताती हैं कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह की डाइट अपनाते हैं, लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि न तो उसका असर लंबे समय तक दिखाई देता है और न ही लोग उसे लगातार फॉलो कर पाते हैं।
डॉ. शेफाली बताती है कि यह केवल खाने-पीने की आदतों का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे हमारी मानसिक स्थिति भी उतनी ही जिम्मेदार होती है। न्यूट्रिशन साइकोलॉजी इस बात को स्पष्ट कर रही हैं कि डाइट और दिमाग के बीच गहरा संबंध है। अगले सेशन में इन परेशानियों से कैसे डील करेंगे इसके बारे में बताया जाएगा। ये जो हमारा साइकिल है इसे कैसे ब्रेक करें उसके बारे में हम बताया जाएगा।
यहां करें संपर्क "एक्सपर्ट वेलनेस सेशन' के "ईट बेटर टू लूज बैटर' थीम के तहत 25 और 28 अप्रैल, "माइंड ट्रिक्स फॉर वेट लॉस' सेशन के तहत 23, 27 और 29 को डाइट से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन के लिए दैनिक भास्कर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर +91 744744 3710 पर जानकारी ले सकते हैं।
आम लोगों के लिए मददगार : यदि व्यक्ति मानसिक रूप से तैयार नहीं है, तो वह किसी भी डाइट को लंबे समय तक नहीं निभा सकता। इस बायडायरेक्शनल संबंध को समझना बेहद जरूरी है। वुमन भास्कर द्वारा न्यूट्रिशन साइकोलॉजी जैसे विषय को लोगों तक पहुंचाना एक सराहनीय पहल है, जो आम लोगों को यह समझने में मदद करेगा कि फिटनेस केवल शरीर का नहीं, बल्कि मन का भी बैलेंस है। - डॉ. शेफाली कुमार, इंटीग्रेटिव साइकोलॉजी एंड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट
यह भी पढ़े -खेत बंटवारे की पंजीयन की प्रक्रिया हुई आसान, 500 रुपए में पंजीयन, तहसीलदार के पास जाने की जरूरत नहीं
Created On :   22 April 2026 1:45 PM IST














