- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर विद्यापीठ में परीक्षा...
Nagpur News: नागपुर विद्यापीठ में परीक्षा परिणामों की देरी का मामला पहुंचा कोर्ट

Nagpur News राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ के परीक्षा तंत्र में अव्यवस्था से परिणामों में हो रही देरी को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ में रिट याचिका दायर की गई है। अदालत ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लेकर रिट याचिका को जनहित याचिका में बदल दिया। साथ ही अदालत ने उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव, नागपुर विद्यापीठ के कुलगुरु, कुलसचिव, परीक्षा एवं मूल्यांकन संचालक और आउटसोर्स कंपनी कोएम्प्ट एडु. टेक प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी करते हुए 30 अप्रैल तक जवाब मांगा है।
70% परीक्षाओं के नतीजे अब भी अटके : नीरज धाराशिवकर ने यह याचिका दायर की है। मामले पर मंगलवार को न्यायमूर्ति अनिल किलोर और न्यायमूर्ति राज वाकोडे की पीठ के समक्ष सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता के वकील भूषण मोहता ने अदालत को बताया कि, विद्यापीठ ने दिवाली 2025 से पहले 600 से अधिक परीक्षाएं आयोजित की थीं। नियमों के अनुसार इनका परिणाम समय पर आना चाहिए था, लेकिन 70 प्रतिशत परिणाम अब तक घोषित नहीं किए गए हैं। रिजल्ट नहीं आने के कारण छात्रों के अगले सत्र में प्रवेश, डिग्री प्रमाणपत्र और प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ गई है।
यह भी पढ़े -खेत बंटवारे की पंजीयन की प्रक्रिया हुई आसान, 500 रुपए में पंजीयन, तहसीलदार के पास जाने की जरूरत नहीं
निजी कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल : याचिका में परीक्षा कार्य संभाल रही आउटसोर्स कंपनी कोएम्प्ट एडु. टेक प्राइवेट लिमिटेड पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट को बताया गया कि, मार्कशीट में नामांकन नंबर और प्रैक्टिकल के अंक गायब हैं। छात्रों को समय पर आईडी कार्ड नहीं मिल रहे हैं। डिग्री प्रमाणपत्रों की छपाई में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
यह भी पढ़े -सिगरेट के विवाद में दो मित्रों पर लात-घूंसों और लोहे की रॉड से हमला, हत्या के प्रयास का मामला
Created On :   22 April 2026 1:11 PM IST













