- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सिगरेट के विवाद में दो मित्रों पर...
सिगरेट के विवाद में दो मित्रों पर लात-घूंसों और लोहे की रॉड से हमला, हत्या के प्रयास का मामला

Nagpur News. सिगरेट के बिल को लेकर हुए विवाद में दो मित्रों पर हमला कर उनकी जान लेने का प्रयास किया गया। देर रात हुई इस वारदात से इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। कपिल नगर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वनदेवी चौक निवासी शेख अकील शेख जलील उम्र 45 साल सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे अपने मित्र मोहम्मद सिराज उर्फ सोनू अंसारी उम्र 35 साल के साथ इलाके के एक हाईवे बार एंड रेस्टोरेंट में गया था। वहां पहले से मौजूद परिचित आरोपियों अजहर, हुसैन उर्फ अरमान, राजा, फरहान और अन्य लोगों के साथ सिगरेट पीने-पिलाने को लेकर विवाद हो गया।
यह भी पढ़े -पाकिस्तानी कनेक्शन का डर दिखाकर महिला को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दे 36 लाख की ठगी
बार से बाहर निकलने के बाद भी विवाद जारी रहा। इसी दौरान आरोपियों ने गुस्से में आकर लात-घूंसों और लोहे की रॉड से अकील और सिराज पर हमला कर दिया। हमले में अकील गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश जारी है।
Created On :   21 April 2026 7:07 PM IST










