Nagpur News: मां से मिलवाने का झांसा देकर दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

मां से मिलवाने का झांसा देकर दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान
नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म

Nagpur News ट्यूशन क्लास से नाबालिग को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। तहसील थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता पढ़ती है। सोशल मीडिया पर उसकी पहचान हम उम्र 17 वर्षीय लड़के से हुई। मित्रता और उनमें प्रेम संबंध स्थापित हो गए। लड़का, पीड़िता से मिलने उसके कम्प्यूटर क्लास के बाहर आता था। 11 से 19 अप्रैल के बीच उसने यह कहकर पीड़िता को अगवा िकया कि, वह उसे अपने घर में मां से मिलवाने ले जा रहा है, लेकिन जब पीड़िता उसके घर में गई, तो लड़के की मां घर में नहीं थी। मौका पाकर उसने पीड़िता से दुष्कर्म िकया। क्लास में पीड़िता अनुपस्थिति होने पर उसके परिजनों को मामले की भनक लगी। मामला थाने पहुंचा।

तीन दिन नर्सेस काली पट्टी बांधकर देंगी सेवाएं : राज्य में सरकारी और अर्धसरकारी कर्मचारियों के बंद को महाराष्ट्र राज्य परिचारिका संघटना ने समर्थन दिया है। परिचारिकाओं ने नई पेंशन योजना के बजाय पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की है। मांग को लेकर 21 से 23 अप्रैल तक परिचारिकाएं काली पट्टी बांधकर सेवाएं देंगी।

आंदोलन का नेतृत्व संघटना के राज्य उपाध्यक्ष शहजाद बाबा खान करेंगे। इस दौरान मेडिकल परिसर में सभा का आयोजन कर प्रदर्शन किया जाएगा। मांगों पर निर्णय नहीं लने पर 24 अप्रैल को काम बंद आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं मानीं, तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी।

Created On :   21 April 2026 1:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story