- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- खाद की कालाबाज़ारी, जमाखोरों पर...
बड़ी कार्रवाई: खाद की कालाबाज़ारी, जमाखोरों पर कार्रवाई, 183 खाद बिक्री केंद्रों को नोटिस - 43 के लाइसेंस सस्पेंड

Nagpur News. खरीफ सीजन में खाद और खेती के सामान की कालाबाज़ारी और जमाखोरी रोकने के लिए कृषि विभाग अभियान चला रहा है। ताकि किसानों को खेती के सामान और खाद की आपूर्ति आसानी से हो सके। कृषि विभाग ने कहा है कि खरीफ सीज़न के लिए किसानों को बीज और खाद की कोई कमी नहीं होगी। नागपुर विभाग के छह ज़िलों में 19.53 लाख हेक्टेयर ज़मीन पर बुआई का नियोजन किया गया है। सरकार ने इसके लिए 7.100 लाख मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति को मंज़ूरी दी है। खाद की कालाबाजारी व जमाखोरी करने के आरोप में 183 खाद बिक्री केंद्रों को नोटिस जारी किए गए है।
यह भी पढ़े -अक्षय तृतीया पर जमकर हुई धनवर्षा - 400 करोड़ के पार हुआ व्यापार, वाहनों की डिलीवरी के साथ 2 हजार से अधिक गृह प्रवेश, बाजारों में भीड़
इस अभियान के तहत,183 खाद बिक्री केंद्रों को नोटिस जारी किए गए है। 43 खाद बिक्री केंद्रों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। दो बिक्री केंद्रों के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए हैं। कृषि विभाग के सह संचालक उमेश घाडगे ने बताया कि गैर-जरूरी खाद का स्टॉक करने और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खरीफ सीजन के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से ही खाद और बीज खरीदें और किसी भी हालत में ज्यादा स्टॉक न करें। खाद का नियोजन करते समय, कृषि विभाग ने किसानों से सिर्फ यूरिया और डीएपी खाद पर निर्भर रहने के बजाय दूसरे वैकल्पिक खाद का इस्तेमाल करने की अपील की है। खाद बिक्री केंद्र सिर्फ जिले के किसानों को ही खाद बेचें और बेचते समय मशीनों के जरिए बेचें। बचे हुए खाद के स्टॉक का रिकॉर्ड रखने की अपील विभागीय कृषि सह संचालक उमेश घाडगे द्वारा की गई है।
Created On :   20 April 2026 8:16 PM IST












