- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गोरखपुर - मुंबई फ्लाइट में यात्री...
Nagpur News: गोरखपुर - मुंबई फ्लाइट में यात्री की मौत, नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Nagpur News गोरखपुर से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक 60 वर्षीय यात्री की उड़ान के दौरान ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोरखपुर निवासी सुमन कुमार चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद विमान को तत्काल नागपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। जहां प्राथमिक जांच में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उड़ान के दौरान बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर गिर पड़े
जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी-555 सोमवार रात 8:04 बजे गोरखपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट में सीट नंबर बी-6 पर बैठे सुमन कुमार चौधरी अपने बेटे और पत्नी के साथ सफर कर रहे थे। उड़ान के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इसके बाद विमान में हड़कंप मच गया। पायलट ने तुरंत फ्लाइट को नागपुर डाइवर्ट करने का फैसला लिया। रात करीब 10 बजे विमान नागपुर एयरपोर्ट पर उतरा।
लैंडिंग के बाद डॉक्टरों ने किया मृत घोषित : किम्स-किंग्सवे हॉस्पिटल के हेड-ब्रांडिंग एंड कम्युनिकेशन एजाज़ शामी के मुताबिक, यात्री की गंभीर हालत की सूचना मिलते ही अस्पताल की इमरजेंसी टीम एम्बुलेंस और डॉक्टरों के साथ नागपुर एयरपोर्ट पर तैनात कर दी गई थी। हालांकि, विमान के लैंड होने तक यात्री की विमान में ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्हें सरकारी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भी मौत की पुष्टि की।
विमान में यात्रियों का हंगामा : विमान में 162 यात्री सवार थे। उड़ान में मौजूद यात्री शेख सोहल सलीम ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी के चलते फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट किया गया। हालांकि, 3 घंटे तक यात्रियों को विमान के अंदर ही बैठाए रखा गया। इस दौरान उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी दी गई। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही उन्हें पानी तक नहीं दिया गया। भूख-प्यास के चलते यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। फ्लाइट के अंदर ही यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
Created On :   21 April 2026 2:01 PM IST















