IPL 2026: जोफ्रा आर्चर ने बना डाला नया रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी के सामने मेडन ओवर फेक लिख दिया नया इतिहास

जोफ्रा आर्चर ने बना डाला नया रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी के सामने मेडन ओवर फेक लिख दिया नया इतिहास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग आईपीएल 2026 का 32वें मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने रिकॉर्ड बना दिया। आज का मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला गया। आर्चर इस टूर्नामेंट मे पहले भी मेडन ओवर फेक चुके हैं, लेकिन इस बार कुछ खास करके दिखाया है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मेडन ओवर फेका। आर्चर IPL के इतिहास में ऐसे पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने निकोलस पूरन के सामने मेडन ओवर फेंका हो।

पूरन साल 2019 से लगातार IPL में खेल रहे हैं, 1400 से अधिक गेंदों का सामना कर चुके हैं और उनके नाम 2300 से अधिक रन हैं। मगर अब तक के इतिहास में ऐसा कोई गेंदबाज नहीं था, जिसने पूरन के सामने मेडन ओवर किया हो। मगर RR के आर्चर ने ऐसा कर दिखाया है।

निकोलस पूरन आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं आज मुकाबले में वह आर्चर की धारदार गेंदबाजी के सामने पूरी तरह संघर्ष कर रहे थे। आर्चर आईपीएल में अब तक 4 बार मेडन ओवर डाल चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने के मामले में उन्होंने राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे नामी गेंदबाजों की बराबरी कर ली है।

आईपीएल में लखनऊ ने पूरन को 21 करोड़ में खरीदा था। इस सीजन उन्होंने टीम के लिए कोई मैच जिताऊ पारी नहीं खेली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 25 गेंद में 22 रन बनाए. वो अब तक 7 पारियों में केवल 73 रन बना सके हैं

Created On :   23 April 2026 2:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story