RR vs LSG Preview: IPL में आज आमने सामने होंगी लखनऊ के सामने राजस्थान, जानें हेड-टू-हेट रिकॉर्ड से लेकर मौसम कर सब कुछ

IPL में आज आमने सामने होंगी लखनऊ के सामने राजस्थान, जानें हेड-टू-हेट रिकॉर्ड से लेकर मौसम कर सब कुछ
IPL 2026 का 32वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 32वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। लखनऊ के लिए इस सीजन में ऐडन मार्करम शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 162 रन बनाए हैं। वहीं राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं।

लखनऊ के खिलाफ राजस्थान ने ज्यादा मैच जीते

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। हेड टु हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिछले साल एक ही मैच हुआ था। इसमें लखनऊ को जीत मिली थी।

पिच रिपोर्ट

इकाना की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को खास मदद मिलती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है, जिससे साफ है कि बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता। हालांकि हाल के मैचों में इस पिच ने बल्लेबाजों को भी सपोर्ट किया है। जिससे गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को बराबर मौका मिलता है।

वेदर रिपोर्ट

लखनऊ स्टेडियम में मैच के दौरान मौसम गर्म लेकिन साफ रहने वाला है। तापमान दोपहर में करीब 35°C तक जा सकता है, जो शाम के मैच के समय घटकर लगभग 28°C के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी पूरा 40 ओवर का मुकाबला बिना रुकावट के खेला जाएगा। दूसरी पारी में हल्का ड्यू फैक्टर देखने को मिल सकता है, जिससे गेंद पर पकड़ थोड़ी मुश्किल हो सकती है और बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहनिस खान, और हिम्मत सिंह।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा।


Created On :   22 April 2026 12:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story