Mohammed Nawaz Drugs Case: बुरा फंसा PAK का स्टार ऑलराउंडर, ड्रग्स के मामले में बैठी जांच, लग सकता है बैन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पाकिस्तान क्रिकेट हमेशा कुछ न कुछ वजहों से विवादों में घिरा रहता है। अब ड्रग्स मामले में भी उसकी पूरी दुनिया में किरकिरी हो रही है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इसी साल फरवरी-मार्च में खेले गए टी20 वर्ल्डकप के दौरान इस घिनौने काम को अंजाम दिया था।
टी20 ब्लास्ट लीग से हुए बाहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाज के ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद उनके क्रिकेट करियर काफी नुकसान पहुंचा है। वह इस वजह से टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। सरे टीम ने उनकी डील रद्द कर दी है। वह आईसीसी की डोपिंग विरोधी प्रक्रिया के अधीन हैं।
टी20 वर्ल्डकप के दौरान पाए गए थे पॉजिटिव
मीडिया रिपोर्ट में पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया, 'आईसीसी ने इस मामले की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दे दी है और पीसीबी ने संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया के नतीजे आज आईसीसी को बता दिए जाएंगे।'
रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाज टी20 विश्व कप के दौरान हुए डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। श्रीलंका में खेले गए टी20 विश्वकप में नवाज ने 7 मैच खेले थे।
यह भी पढ़े -बांग्लादेश के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ के लिए सउद शकील पाकिस्तान के उपकप्तान, नसीम शाह की वापसी
क्या लगेगा बैन?
अब सवाल उठता है कि क्या अब मोहम्मद नवाज पर बैन लगेगा? फिलहाल इस पर कुछ कहा जाना जल्दबाजी होगी। आईसीसी की ओर से इस पर कोई कमेंट नहीं दिया जा रहा है। वहीं, अब देखना होगा कि पीसीबी की प्रक्रिया के बाद नवाज के खिलाफ क्या एक्शन लिया जाता है। बता दें कि मोहम्मद नवाज ने पाकिस्तान के लिए 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 101 विकेट लिए हैं, वहीं बैटिंग में 911 रन बनाए हैं।
Created On :   22 April 2026 7:49 PM IST










