IPL News: आईपीएल के बीच कगिसो रबाडा की बढ़ीं मुश्किलें! सिगरेट पीते हुए VIDEO हुआ वायरल

आईपीएल के बीच कगिसो रबाडा की बढ़ीं मुश्किलें! सिगरेट पीते हुए VIDEO हुआ वायरल
आईपीएल 2026 के बीच गुजरात टाइटंस के बॉलर कगिसो रबाडा चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह से उनका खेल नहीं बल्कि कुछ और है।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। आईपीएल 2026 के बीच गुजरात टाइटंस के बॉलर कगिसो रबाडा चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह से उनका खेल नहीं बल्कि कुछ और है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रबाडा धूम्रपान कर रहे हैं। हालांकि वीडियो में उनका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है।

आईपीएल जैसी निजी क्रिकेट लीग और इंटरनेशनल क्रिकेट, सिगरेट पीना नियमों के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसके लिए उन्हें जमकर आलोचना झेलनी पड़ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनके प्रोफेशनलिज्म की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उनका कहना है कि एक बेहतरीन इंटरनेशनल फास्ट बॉलर होने की वजह से लोग उन्हें रोल मॉडल की तरह देखते हैं।

एंटी डोपिंग एजेंसी ने लगाया था बैन

हालांकि वायरल वीडियो को देखकर यह पता नहीं चल रहा है कि सिगरेट पीने वाले व्यक्ति कगिसो रबाडा हैं या नहीं। लेकिन, इस वीडियो पर चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि रबाडा पहले भी एंटी-डोपिंग एजेंसियों के निशाने पर रह चुके हैं। बीते साल ही साउथ अफ्रीका की एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उन पर एक महीने का प्रतिबंध लगाया था। यही वजह है कि वो आईपीएल का पिछला सीजन बीच में ही छोड़कर साउथ अफ्रीका लौट गए थे। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने दोबारा वापसी की थी।

शानदार फॉर्म में चल रहे रबाडा

रबाडा के इस आईपीएल सीजन (2026) की बात करें तो कगिसो रबाडा का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। वह गुजरात के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं उनकी टीम गुजरात की बात करें तो उसका प्रदर्शन अभी तक मिलाजुला रहा है। टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, तीन में उसे जीत और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

Created On :   22 April 2026 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story