IPL News: मुंबई के खिलाफ 103 रन की जीत दर्ज कर CSK ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स को पछाड़ा

मुंबई के खिलाफ 103 रन की जीत दर्ज कर CSK ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स को पछाड़ा
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 33वां मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने 103 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ ही चेन्नई आईपीएल के इतिहास में मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 33वां मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने 103 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ ही चेन्नई आईपीएल के इतिहास में मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई।

चेन्नई और मुंबई के बीच यह 40वां मैच था, इनमें से 19 में उसे जीत मिली है। इसके साथ ही चेन्नई ने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंजाब ने मुंबई के खिलाफ 35 मैचों में 18 में जीत दर्ज की है। इसके अलावा यह आईपीएल के अब तक के इतिहास में मुंबई की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले उसे 2013 सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 87 रन से हराया था। वहीं, यह चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी जीत है। पहले उसकी सबसे बड़ी जीत 97 रन थी, जो उसे 2015 आईपीएल में पंजाब के खिलाफ मिली थी।

मैच की बात करें तो मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 19 ओवर में 104 रन पर सिमट गई।

चेन्नई की ओर से संजू सैमसन हाईएस्ट स्कोरर रहे, उन्होंने 54 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 101 रन की पारी खेली। टीम का अन्य कोई बैटर 25 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। मुंबई की ओर से अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट झटके।

गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में तो मुंबई का प्रदर्शन और भी खराब रहा। टीम के टॉप थ्री बैटर 11 रन पर पवेलियन रवाना हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने कुछ देर क्रीज पर जमने की कोशिश की, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो सके। तिलक ने 37 और सूर्या ने 36 रन बनाए। इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। चेन्नई की तरफ से अकील हुसैन ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके।

Created On :   24 April 2026 1:05 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story