दिल्ली सरकार का ऐलान: प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील पर अमल, रेखा गुप्ता ने कहा - सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम करेंगे सरकार के कर्मचारी

  • ईंधन खपत कम करने की अपील पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
  • सरकार के कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम करेंगे
  • ईंधन की बचत करने के लिए 10 बड़े ऐलान किए हैं

New Delhi News. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन खपत कम करने की अपील पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (घर से काम करने) करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ईंधन की बचत करने के लिए 10 बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री नेअपने काफिले में 60 प्रतिशत की कटौती करते हुए गाड़ियों की संख्या 4 कर दी है, जिनमें से 2 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) हैं। साथ ही मंत्रियों के काफिले में भी भारी कटौती की गई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों के साथ बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम रहेगा। दिल्ली सरकार निजी कंपनियों को भी सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए कहेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को मंत्री और अधिकारी सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, मेट्रो से कार्यालय जाएंगे। 50 प्रतिशत बैठकें ऑनलाइन की होंगी। दिल्ली सरकार को कोई भी मंत्री, अधिकारी अगले एक साल तक किसी भी आधिकारिक विदेश यात्रा पर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ईंधन बचत की अपील को लेकर दिल्ली में 90 दिनों के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ने अधिकारियों के लिए पेट्रोल, डीजल की खर्च सीमा में 20 प्रतिशत कटौती की गई है। सरकारी कार्यालयों में एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच निर्धारित किया गया है। सरकारी कार्यालयों में एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच निर्धारित किया जाएगा। रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में केवल ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों का ही उपयोग होगा। इसके अलावा, अगले 6 माह तक कोई भी नया वाहन नहीं खरीदा जाएगा।

Created On :   14 May 2026 7:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story