CM Rekha Gupta Decision: सीएम रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली के सरकारी ऑफिस में 2 दिन होगा वर्क फ्रॉम होम

सीएम रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली के सरकारी ऑफिस में 2 दिन होगा वर्क फ्रॉम होम
सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी की अपील के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। अब दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने हाई लेवल बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने सरकार के सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने फैसला लिया है कि दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में दो दिन वर्क फ्रॉम होम रहेगा। साथ ही उन्होंने अपने काफिले को भी बहुत ही छोटा करते हुए 60 प्रतिशत की कटौती की है। सीएम के काफिले में अब सिर्फ और सिर्फ 4 गाड़ियां रहेंगी, जिसमें 2 ईवी हैं।

मंत्रियों के वाहन होंगे कम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ये भी फैसला लिया है कि सभी मंत्रियों के वाहनों में कटौती की गई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि संभव होगा कि हम लोग सार्वजनिक वाहन का भी उपयोग कर सकते हैं। वहीं, जिन लोगों के लिए 200 लीट पेट्रोल की लिमिट थी, उनके लिए 160 लीटर कर दी जाएगी। जिनको 250 लीटर पेट्रोल मिलता था, उनको अब सिर्फ 200 लीटर पेट्रोल ही मिलेगा।

ऑफिस का समय भी बदला

हर सोमवार को अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जितना संभव हो, उतना मेट्रो का प्रयोग करें। कार्यालय का समय भी बदल गया है। दिल्ली सरकार के कार्यालय का समय अब 10:30 से शाम सात बजे तक रहेगा। दिल्ली नगर निगम के सभी कार्यालय सुबह 8:30 बजे से 5 बजे तक काम करेंगे।

50 प्रतिशत बैठकें ऑनलाइन होंगी

दिल्ली सरकार अपनी फिजिकल बैठकों में कटौती करेगी और 50% बैठकें ऑनलाइन करेंगी। दिल्ली सरकार के मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी अगले एक साल तक विदेशी टूर नहीं करेंगे। दिल्ली की जनता से अपील की कि सभी लोग सप्ताह में एक दिन बगैर अपने वाहन के चलें। दिल्ली सरकार अगले छह माह तक कोई भी वाहन नहीं खरीदेगी। दिल्ली सरकार की 29 कॉलोनी के लिए 58 बसों का एक रूट बनाया गया है, जो बसें उनके कॉलोनी से मेट्रो स्टेशन तक के लिए चलेंगी।

Created On :   14 May 2026 4:19 PM IST

Tags

Next Story