PM appeal: केंद्रीय मंत्रियों से लेकर सीएम और राज्यपालों ने अपने काफिले के वाहनों में की कटौती, कोई साइकिल से गया तो किसी ने की ई-रिक्शा की सवारी

डिजिटल डेस्क, बीकानेर। पीएम मोदी की अपील पर कई केंद्रीय मंत्रियों , सीएम और राज्यपालों ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर दी है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर कहा विश्व में विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने अपील की है कि नागरिकों को पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने का प्रयास करना चाहिए। मेरा प्रयास है कि आज मेरे बीकानेर में जितने कार्यक्रम हैं, उन सभी स्थानों तक मैं सरकारी गाड़ी की जगह ई-रिक्शा के जरिए जाऊं।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्देश दिया है कि सिक्किम यात्रा के दौरान केवल न्यूनतम आवश्यक संख्या में ही वाहन और साथ जाने वाले अधिकारी तैनात किए जाएं। यह निर्देश, मौजूदा वैश्विक परिदृश्य के बीच ज़िम्मेदार सार्वजनिक खर्च के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप है। मंत्री सिंधिया 14 से 16 मई तक सिक्किम की अपनी आधिकारिक यात्रा करेंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर अपने काफिले में 60% की कटौती की है। अब मुख्यमंत्री के काफिले में सिर्फ़ 4 गाड़ियां हैं, जिनमें से 2 EV हैं।
यह भी पढ़े -सिक्किम दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएम मोदी की अपील पर काफिले को किया छोटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा हम देशवासियों का कर्तव्य बनता है कि प्रधानमंत्री के आह्वान को स्वीकार करते हुए हम अपने देश में उस रास्ते पर चलें जिससे तेल कम से कम खर्च हो। जिस खरीद से हमारी मुद्रा स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है ऐसी कोई भी विदेशी वस्तु हम ना खरीदें। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रेलवे स्टेशन से गुरुकुल कुरुक्षेत्र तक साइकिल से गए और ईंधन संरक्षण का संदेश दिया।
Created On :   14 May 2026 5:05 PM IST












