MP News: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा-राजेंद्र शुक्ला ने छोड़ा पायलट और फॉलो वाहन, पीएम की अपील के बाद लिया बड़ा फैसला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद नेताओं का अपने काफिले का आकार छोटा करने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में मध्य प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने अपने पायलट और फॉलो वाहन को छोड़ने का बड़ा कदम उठाया है। यह फैसला मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद लिया गया है। इससे न केवल ईंधन बचेगा, बल्कि लोगों में जागरूकता भी फैलेगी।
यह भी पढ़े -31 सीटों के नतीजों के खिलाफ टॉप कोर्ट पहुंची ममता, इन सीटों पर जीत का अंतर SIR में कटे मतों से कम, सुको ने नई पिटीशन लगाने को कहा
ईंधन बचाने के लिए लिया फैसला
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रेरित होकर लिया गया है। देवड़ा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कम खपत से प्रदूषण भी घटेगा। इससे आने वाली पीढ़ियों को साफ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
यह भी पढ़े -बिहार से जुड़े CM सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के तार, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा, लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ने पर उठाए सवाल
लोगों से भी की अपील
उप मुख्यमंत्री ने आम लोगों से भी ईंधन बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरत होने पर ही वाहन का उपयोग करें और फिजूल खर्च से बचें। उनका कहना है कि ऊर्जा की बचत ही देश की ताकत बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है।
सीएम के काफिले में चलेंगी कम गाड़ियां
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सरकारी काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाकर सिर्फ 8 कर दी है। पहले उनके काफिले में 13 गाड़ियां चलती थीं। इस फैसले के बाद उनका नया कारकेड सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है। राज्य सरकार ने वाहन रैलियों और बड़े जुलूसों पर भी रोक लगाने का फैसला किया है। मंत्रियों और अधिकारियों को कम से कम वाहन इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
Created On :   14 May 2026 9:21 AM IST












