विधानसभा चुनाव 2026: केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे VD सतीशन, कांग्रेस ने तय किया नाम,राज्यपाल से जल्द करेंगे मुलाकात

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस आलाकमान ने केरलम में वीडी सीतशन को सीएम पद के लिए नामित किया है।
यह भी पढ़े -केरलम में कांग्रेस किसे बनाएगी मुख्यमंत्री? नियुक्त किए पर्यवेक्षकों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपी रिपोर्ट, इन तीन नेताओं के नाम शामिल
केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में अपने नाम की घोषणा के बाद वीडी सतीशन कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। केरलम के मुख्यमंत्री के तौर पर नामित होने के बाद वीडी सतीशन ने कहा एक नया दौर आएगा, एक नया केरलम बनेगा। हम जानते हैं कि केरल की आर्थिक स्थिति नाज़ुक है। हमें उम्मीद है कि हम सब कुछ बदल सकते हैं। AICC के सभी नेताओं ने मुझे फोन किया और बधाई दी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे आज राज्यपाल से मिलेंगे, तो उन्होंने कहा मुझे अपनी पार्टी और गठबंधन नेताओं से चर्चा करनी होगी।
वहीं सीएम की रेस में चल रहे कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से जानकारी देते हुए कहा पार्टी का अंतिम फैसला आ गया है, और कांग्रेस आलाकमान ने केरल सरकार के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर वीडी सतीशन को चुना है। मैं इस फैसले का पूरे दिल से स्वागत करता हूं। मैं वीडी सतीशन को इस पद के लिए बधाई देता हूं। मुझे लगता है कि केरल की जनता ने UDF के पक्ष में एक बड़ा जनादेश दिया है। वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार, केरल की जनता की आकांक्षाओं और वादों को पूरा कर सकती है। निश्चित रूप से, हम केरल सरकार के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।
यह भी पढ़े -कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पारित किया प्रस्ताव, पर्यवेक्षकों ने पार्टी अध्यक्ष खड़गे को सौंपी रिपोर्ट
AICC केरल के पर्यवेक्षक अजय माकन ने न्यूज एजेंसी से वीडी सतीसन को केरल का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा मैं, मुकुल और दीपा दास मुंशी आज दोपहर को तिरुवनंतपुरम जाएंगे। केरलम कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने एएनआई से कहा ये बहुत अच्छा फैसला है, हम फैसले का स्वागत करते हैं।
Created On :   14 May 2026 1:12 PM IST













