Kerala New CM: केरल सीएम पद को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने लिया अंतिम फैसला, कल होगा नाम का ऐलान

केरल सीएम पद को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने लिया अंतिम फैसला, कल होगा नाम का ऐलान

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। चार मई को देश के पांच राज्यों के नतीजे सामने आए थे। इनमें से चार राज्यों में सीएम शपथ ले चुके हैं, लेकिन केरलम में मुख्यमंत्री के ऐलान पर पेच फंसा हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार (13 मई) को केरल सीएम चयन पर बातचीत कर अंतिम निर्णय लिया। इस दौरान मीटिंग में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी मौजूद थे।

केरलम सीएम को लेकर आज राहुल गांधी और खरगे के बीच लगभग 2 घंटे तक बातचीत चली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि दोनों नेताओं ने चर्चा कर अंतिम निर्णय ले लिया है। गुरुवार (14 मई) को इसका ऐलान किया जाएगा।

केरलम कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने कहा सीएम को लेकर अंतिम चर्चा हो चुकी है। लेकिन कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हैं शंका है कि ऐलान में देरी हो सकती है। लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। सभी चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में हम आज कांग्रेस हाईकमान की तरफ से सीएम के नाम के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस हाईकमान तीन बड़े नामों के बीच फैसला नहीं कर पा रहा है। जिसमें प्रमुख नेताओं मे वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेत्रिथाला शामिल हैं। चूकिं पार्टी मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीगढ़ और कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी पहले ही सीएम को लेकर काफी उठा पटक देख चुकी है। इसलिए पार्टी केरलम में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है।

केरल में सीएम पद को लेकर जारी चर्चा के बीच इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस के अंतिम फैसले के बाद ही अपना रुख तय करेगी। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की प्रमुख सहयोगी पार्टी IUML ने इस मुद्दे पर बुधवार को अंतिम बैठक हुई।

Created On :   13 May 2026 9:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story