Prateek Yadav News: कैसे हुआ प्रतीक यादव का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई वजह

कैसे हुआ प्रतीक यादव का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई वजह
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह खून का थक्का बताई गई है। उनका निधन फेफड़ों में दिक्कत और कार्डिएक अरेस्ट से हुआ है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में मौत की वजह खून का थक्का बताया गया है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपर पहुंचा, जिससे फेफड़ों में दिक्कत हुई और फिर दिल ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने कुछ नमूनों को जांच के लिए सुरक्षित रखा है। बुधवार सुबह उन्हें लखनऊ के अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद परिवार और करीबी लोग अस्पताल पहुंचे।

खून का थक्का बना मौत की वजह

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम गया था। इससे सांस लेने और दिल की धड़कन अचानक रुक गई। डॉक्टरों ने दिल और फेफड़ों से जुड़े नमूने आगे की जांच के लिए रखे हैं।

विसरा जांच से और बातें होंगी साफ

डॉक्टरों ने शरीर के कुछ अंगों को रासायनिक जांच के लिए सुरक्षित रखा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि शरीर पर मिले चोट के निशान मौत से पहले के थे। अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद और जानकारी सामने आ सकती है।

अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव

प्रतीक यादव को बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और कहा कि उन्होंने पहले भी प्रतीक को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी थी।

Created On :   13 May 2026 5:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story