Bengal news: पश्चिम बंगाल के सभी स्कूलों में गाया जाएगा वंदे मातरम गीत, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा जल्द किया जाएगा फरमान जारी

पश्चिम बंगाल के सभी स्कूलों में गाया जाएगा वंदे मातरम गीत, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा जल्द किया जाएगा फरमान जारी
सीएम अधिकारी ने कहा सोमवार 18 मई से सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य रूप से गाया जाएगा होगा। निजी स्कूलों से सरकार ने वंदे मातरम लागू करने की अपील की है।

डिजिटल डेस्क,कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के दौरान वंदे मातरम् गीत गाना अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सीएम अधिकारी ने जल्द ही एक बड़ा फरमान जारी करने की बात कही गई। बंगाल में बीजेपी सरकार ने ऐसा फैसला ऐसे समय में लिया है जब केंद्र सरकार राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से जुड़े कानूनों को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रही है

। अब बंगाल में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् भी प्रार्थना का स्थायी हिस्सा बनेगा। हालांकि राज्यों के कुछ शिक्षक संगठनों और स्कूल प्रशासनों ने सरकार पर रवैए पर सवाल उठाए है।

सीएम अधिकारी ने कहा सोमवार 18 मई से सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य रूप से गाया जाएगा होगा। निजी स्कूलों से सरकार ने वंदे मातरम लागू करने की अपील की है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आधिकारिक निर्देश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और राज्य के स्टूडेंट को विद्यालय शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय गीत गाना होगा। विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

आपको बता दें अभी तक क राज्य के स्कूलों में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर लिखित राष्ट्रगान जन-गण-मन गाया जाता था। इसके अलावा पिछले कुछ सालों में राज्य की पूर्व तृणमूल कांग्रेस सरकार ने 1905 में बंगाल विभाजन के विरोध के दौरान टैगोर द्वारा लिखे गए ‘बांग्लार माटी बांग्लार जल’ को राज्य गीत के रूप में शामिल किया था।

केंद्र सरकार राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 में संशोधन की तैयारी कर रही है, जिसके तहत वंदे मातरम् के गायन में बाधा डालना दंडनीय अपराध बनाया जा सकता है। ऐसे में पश्चिम बंगाल सरकार का यह कदम राजनीतिक और सांस्कृतिक दोनों स्तरों पर अहम माना जा रहा है।

शिक्षा निदेशक ने 13 मई को जारी आदेश में स्पष्ट करते हुए कहा है कि क्लास शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना में वंदे मातरम् गीत का गायन अनिवार्य किया जाए ताकि राज्य के सभी स्कूलों में सभी छात्र राष्ट्रीय गीत गाएं। इसका वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे सुरक्षित रखने को भी कहा गया है।

Created On :   14 May 2026 3:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story