पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर पद के लिए भाजपा विधायक रथींद्र बोस को किया गया नामित

पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर पद के लिए भाजपा विधायक रथींद्र बोस को किया गया नामित
पश्चिम बंगाल की 18वीं विधानसभा में स्पीकर पद के लिए भाजपा से विधायक रथींद्र बोस को उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया है।

कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की 18वीं विधानसभा में स्पीकर पद के लिए भाजपा से विधायक रथींद्र बोस को उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया है।

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि कूच बिहार दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रथींद्र बोस को 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए हमारे उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। मुझे आशा है कि उनकी उम्मीदवारी का सभी द्वारा समर्थन किया जाएगा और वे सर्वसम्मति से निर्वाचित होंगे।

कूच बिहार दक्षिण सीट से भाजपा के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। भाजपा के रथींद्र बोस ने टीएमसी उम्मीदवार अविजित दे भौमिक को पटखनी दी और 23,284 वोटों से जीत हासिल की। भाजपा को 108,482 वोट मिले, तो वहीं टीएमसी उम्मीदवार को 85,198 वोट मिले थे।इस सीट पर वोटों कि गिनती 23 रांउंड तक चली। कभी टीएमसी को तो कभी भाजपा के उम्मीदवार आगे जाते दिखे। हालांकि, एक बार भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाई तो जीत सुनिश्चित की।

दो चरणों में 293 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कराया गया। 4 मई को परिणाम घोषित किए गए। भाजपा ने बंगाल में बंपर जीत हासिल करते हुए 207 सीटें अपनी झोली में डालीं। इसी के साथ ही भाजपा ने पहली बार बंगाल में सरकार बनाने का रास्ता तय किया।

वहीं, टीएमसी जो बीते 15 साल से सत्ता में काबिज थी, उन्हें उन सीटों पर भी नुकसान झेलना पड़ा, जहां कभी दबदबा था। टीएमसी को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस का इस चुनाव में भी बुरा हाल हुआ। 2 सीटों पर कांग्रेस सिमट गई। जबकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी से गठबंधन न कर, अकेले चुनाव में जाने का ऐलान किया था। जनता ने कांग्रेस के उम्मीदवारों पर भरोसा नहीं जताया।

हाल ही में कोलकाता के ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा की पहली बार सरकार बनी। सुवेंदु अधिकारी भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 12:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story