टेस्ला का भारत में विस्तार, बेंगलुरु में खोला पहला एक्सपीरिंयस सेंटर

टेस्ला का भारत में विस्तार, बेंगलुरु में खोला पहला एक्सपीरिंयस सेंटर
एलन मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला ने गुरुवार को व्हाइटफील्ड इलाके में पहला एक्सपीरिंयस सेंटर खोला। यह कंपनी के इवी विस्तार में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

बेंगलुरु, 14 मई (आईएएनएस)। एलन मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला ने गुरुवार को व्हाइटफील्ड इलाके में पहला एक्सपीरिंयस सेंटर खोला। यह कंपनी के इवी विस्तार में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

कंपनी ने बताया कि अब ग्राहक शहर के टेक्नोलॉजी हब में स्थित नए शोरूम में मॉडल वाई और हाल ही में लॉन्च किए गए मॉडल वाई एल (जिनकी कीमत 61.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है) का अनुभव कर सकेंगे।

टेस्ला ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए बेंगलुरु में ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए व्हाइटफील्ड में अपने आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क को लॉन्च किया।

कंपनी ने बताया, छह सीटों वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल वाई एल 681 किमी (डब्ल्यूएलटीपी) तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है और लगभग पांच सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

इलेक्ट्रिक एसयूवी में 2,539 लीटर तक का कार्गो स्पेस है और इसमें तीन-पंक्ति वाली सीटिंग व्यवस्था है, जो अधिक आंतरिक स्थान और आराम चाहने वाले परिवारों के लिए उपयुक्त है।

इसके अलावा, टेस्ला ने बताया कि मॉडल वाई और मॉडल वाई एल दोनों को अमेरिका में एनएचटीएसए और आईआईएचएस, यूरोप में यूरो एनकैप और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में एएनकैप सहित कई वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों से शीर्ष सुरक्षा रेटिंग प्राप्त हुई हैं।

कंपनी ने बताया कि टेस्ला सुपरचार्जिंग के साथ, मॉडल वाई एल सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में 288 किलोमीटर तक की रेंज हासिल कर सकता है।

कंपनी ने आगे कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए भारत में होम चार्जिंग सपोर्ट भी उपलब्ध होगा।

कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मॉडल वाई एल के लिए ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है।

बेंगलुरु के अलावा, टेस्ला वर्तमान में मुंबई के बीकेसी, दिल्ली के एयरोसिटी और गुरुग्राम में एक्सपीरियंस सेंटर संचालित कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 4:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story