मशहूर एक्टर राजेश कुमार की शादी के 22 साल पूरे, पत्नी के लिए लिखा खास नोट
मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राजेश कुमार गुरुवार को अपनी शादी की 22वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने पत्नी के लिए खास नोट लिखा।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पत्नी संग फोटोज का मोंटाज वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "22वीं सालगिरह मुबारक हो। भगवान करे ऐसी कई और खुशियां साथ आएं। हर समय साथ देने के लिए धन्यवाद। आपसे बहुत प्यार है।"
राजेश का पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मनोरंजन जगत से लेकर आम यूजर्स उन्हें सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। मशहूर फोटोग्राफर कपिल तेजवानी ने लिखा, "आप दोनों को शादी की सालगिरह की बहुत बहुत शुभकामनाएं।"
बता दें कि अभिनेता ने 2004 में माधवी चोपड़ा से शादी की थी। वे अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहते हैं और उनके दो बेटे हैं। राजेश अपनी सफलता का श्रेय अक्सर अपनी पत्नी को देते हैं और वे उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम हैं।
दरअसल, अभिनेता ने इंडस्ट्री में कई सालों तक काम करने के बाद खेती करने के लिए गांव चले गए थे। उन्हें खेती से ज्यादा फायदा तो नहीं मिला था, लेकिन काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने फिर से इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था।
अभिनेता ने 1999 में 'एक महल हो सपनों का' से करियर की शुरुआत की और 25 वर्षों से अधिक समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने कॉमेडी और गंभीर दोनों तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। उन्हें वर्ष 2004 में 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के रोशेस साराभाई की भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।
अभिनेता ने कुछ सालों तक खेती में सक्रिय रहने के बाद 'ये मेरी फैमिली' (2018) से वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने 'कोटा फैक्ट्री' (2021-2024), और 'राऊतू का राज' (2024) जैसी सीरीज में काम किया था। अभिनेता फिल्म 'सैयारा' में भी नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई के साथ काफी लोकप्रियता भी हासिल की थी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   14 May 2026 4:19 PM IST












