चीन के डिजिटल उद्योग का राजस्व पहली तिमाही में 12.9 प्रतिशत बढ़ा
बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, चीन के डिजिटल उद्योग ने पहली तिमाही में अच्छी शुरुआत की, जिसमें उद्योग के मुनाफे में उल्लेखनीय सुधार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के एकीकरण और अनुप्रयोग में तेजी आई।
आंकड़ों से पता चलता है कि पहली तिमाही में, डिजिटल उद्योग ने 95 खरब युआन का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.9 प्रतिशत अधिक है। इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग में मजबूत लाभ वृद्धि के कारण, डिजिटल उद्योग ने कुल 737.8 अरब युआन का लाभ अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 23.6 प्रतिशत अधिक है, और विकास दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 16.6 प्रतिशत अंक अधिक है।
पहली तिमाही में, इंटरनेट व्यवसायों ने तीव्र वृद्धि दर्ज की। सालाना आय 2 करोड़ युआन से अधिक वाले इंटरनेट और संबंधित सेवा उद्यमों ने 502.7 अरब युआन का कारोबार राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
विकास दर में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.2 प्रतिशत अंक की वृद्धि है। कंप्यूटिंग अवसंरचना के बंदोबस्त में तेजी आई है। मार्च के अंत तक, चीन में कंप्यूटिंग केंद्रों में 144.5 लाख मानक रैक उपयोग में थे, और कंप्यूटिंग हब के आसपास 70 से अधिक बड़े कंप्यूटिंग चैनल स्थापित किए गए हैं।
पहली तिमाही में, डिजिटल उद्योग राजस्व के मामले में क्वांगतोंग, च्यांगसू, पेइचिंग, शांगहाई और चच्यांग समेत शीर्ष 10 प्रांतों ने राष्ट्रीय डिजिटल उद्योग राजस्व वृद्धि में 89.1 प्रतिशत का योगदान दिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   14 May 2026 6:33 PM IST












