मनीष पांडे का कैच आईपीएल इतिहास के बेहतरीन कैचों में से एक आकाश चोपड़ा

मनीष पांडे का कैच आईपीएल इतिहास के बेहतरीन कैचों में से एक आकाश चोपड़ा
आईपीएल 2026 में बुधवार की रात रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया। कोहली के शतक के अलावा, यह मैच मनीष पांडे के कैच के लिए याद किया जाएगा। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस कैच को आईपीएल इतिहास के बेहतरीन कैचों में से एक करार दिया है।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में बुधवार की रात रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया। कोहली के शतक के अलावा, यह मैच मनीष पांडे के कैच के लिए याद किया जाएगा। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस कैच को आईपीएल इतिहास के बेहतरीन कैचों में से एक करार दिया है।

आकाश चोपड़ा ने जियो हॉटस्टार पर कहा, "यह मनीष पांडे का एक शानदार कैच था। हमने इस सीजन में अब तक लगभग 175 कैच छूटते देखे हैं। लेकिन कभी-कभी, हमें इस तरह का कोई नायाब कैच देखने को मिल जाता है। मनीष ने अपनी बाईं ओर पूरी तरह से डाइव लगाई और एक जबरदस्त कैच पकड़ा। अंपायर को दो चीजें चेक करनी पड़ीं। पहली, क्या गेंद जमीन को छू गई थी। दूसरी, क्या यह मनीष पांडे थे या ग्लेन फिलिप्स। क्योंकि हमें फिलिप्स को इस तरह के शानदार कैच पकड़ते देखने की इतनी आदत हो गई है।"

उन्होंने कहा, "इस बार ग्लेन फिलिप्स नहीं मनीष पांडे थे। मनीष के कैच ने हर किसी को हैरान कर दिया। टिम डेविड अविश्वास में वहीं खड़े रहे और कहा कि यह मुमकिन नहीं था। यह कैच आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन कैचों में से एक के तौर पर याद किया जाएगा। मनीष पांडे अब तक आईपीएल के सभी 19 सीजन खेल चुके हैं। ऐसा करने वाले सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा ही हैं। एमएस धोनी ने इस सीजन में अभी तक कोई मैच नहीं खेला है।"

36 साल के मनीष पांडे ने आरसीबी की पारी के 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर प्वाइंट पर बाईं तरफ डाइव लगाते हुए टिम डेविड का बेहतरीन कैच पकड़ा। इस कैच ने सभी को चौंका दिया। इसमें टिम डेविड और विराट कोहली भी शामिल थे।

मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की शानदार 71 रन की पारी और रिंकू सिंह के नाबाद 49 रन की बदौलत 4 विकेट पर 192 रन बनाए थे। विराट कोहली के 60 गेंदों पर बनाए नाबाद 105 रन की बदौलत आरसीबी ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 4:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story