MP News: पीएम मोदी की अपील का असर, सीएम-डिप्टी सीएम ने मानी, इनकी जारी मनमानी.....

डिजिटल डेस्क,भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल -डीजल से संचालित वाहनों का कम इस्तेमाल कर इलेक्ट्रीकल व्हीकल से चलने की अपील को पूरे देश की जनता मान रही है,यहां तक कि मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार के कुछ मंत्री पेट्रोल -डीजल से चलने वाले वाहनों का कम से कम उपयोग कर क्षेत्र में दौरा कर रहे है। राज्य के मुखिया डॉ मोहन यादव ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटा दी है, उनके निर्देश पर राज्य के कुछ मंत्री -विधायकों ने अपने काफिले में वाहनों का संख्या में भी कटौती कर दी है। लेकिन अभी भी बीजेपी के कुछ मंत्री विधायकों पर कोई जू नहीं रेंग रही है। ऐसे नेता पीएम मोदी के आग्रह और सीएम मोहन के निर्देश को ठुकरा कर , ठेंगा दिखाने का काम कर रहे है। यहां देखिए किन मंत्रियों और विधायकों ने पीएम की अपील का पालन कर रहे है, और कौन नजरअंदाज कर रहा है।
पीएम अपील का असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने का राष्ट्रहित में पेट्रोल -डीजल की खपत कम करने के लिए कहा हम सभी संकल्पित है। सीएम ने इसके पक्ष में अपने कारकेड में वाहनों की संख्या में कटौती की, साथ ही किसी क्षेत्र में दौरे के दौरान वाहन रैली भी नहीं निकालने की बात कही। एमपी के दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने पायलट और फॉलो वाहन छोड़ा। पीएम अपील का बीजेपी ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग अनुसरण करते हुए नजर आए। जबकि भोपाल विधायक भगवानदास सबनानी ऑटो रिक्शा में दिखाई दिए ।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ई स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे, ऊर्जा मंत्री ने कहा पीएम की अपील का स्वागत करता हूँ और में पालन भी कर रहा हूँ ,सभी से अपील करूँगा की वो भी पेट्रोल डीजल का कम उपयोग करेंगे ,विदेश पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अपने काफिले में कम से कम गाड़ियों के चलने का फैसला लिया है, साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है वे कम से कम कम पेट्रोल डीजल का उपयोग करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ऐलान किया कि वे सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट या ई व्हीकल का उपयोग करेंगे , इसके अलावा उनका प्रयास है कि एक दिन नो कार डे का अमल करेंगे।आपकी जानकारी के लिए बता दें देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर पिछले तीन सालों से नो कार डे मनाता आया है यह काम भारत का एक मात्र शहर करता है।
भाजपा मंत्री -विधायक पर पीएम मोदी की सीख बेअसर
बीजेपी के ही कुछ विधायक और मंत्रियों पर पीएम की अपील बेअसर नजर आ रही है। बीजेपी के मंत्री धर्मेंद्र लोधी खंडवा में हूटर के साथ कई कारों के काफिला लेकर निकले हुए नजर आए। जबकि कारों का काफिला लेकर पिछोर से करेरा पहुंचे MLA प्रीतम लोधी पर पीएम मोदी की सीख बेअसर है।
अफसर कब छोड़ेंगे सरकारी गाड़ी का मोह
मध्यप्रदेश में पीएम की अपील को लेकर भाजपा में दो तरह के नेता नजर आ रहे है, नेताओं के अलावा अधिकारियों की अलग ही कहानी है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि नेताओं ने पीएम मोदी की सुनी, लेकिन अफसर कब सरकारी गाड़ी का मोह छोड़ेंगे। आपको बता दें सात साल पहले फरवरी 2019 में एक आदेश जारी किया गया था कि एक अधिकारी को एक ही वाहन की पात्रता होगी। अधिकारी के पास एक से अधिक विभाग का चार्ज होने पर भी एक ही गाड़ी दी जाएगी। वित्त विभाग ने किराये की टैक्सी के लिए भी मना किया था। आदेश आज भी मौजूद है लेकिन अभी तक पालन नहीं किया गया।
आपको बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जनता से अपील है कि वे पेट्रोल-डीजल का यूज कम से कम करें। सार्वजनिक परिवहन या कारपूलिंग का इस्तेमाल अधिक करें। एक साल तक सोना न खरीदें। ताकि विदेशी मुद्रा भंडार पर प्रेशर कम किया जा सके। जनता विदेशी ब्रांड की जगह स्वदेशी उत्पादों का उपयोग अधिक करे। संभव हो सके तो जनता वर्क फ्रॉम होम करे। जनता अगले एक साल तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचे। किसान रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करें और प्राकृतिक खेती अपनाएं। खाने में जरूरत के अनुसार ही खाद्य तेल का उपयोग करें।
Created On :   14 May 2026 3:46 PM IST












