SIR Third Phase: देशभर में फिर से शुरू होने वाला है SIR प्रोसेस, 16 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश शामिल

देशभर में फिर से शुरू होने वाला है SIR प्रोसेस, 16 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश शामिल
देशभर में एसआईआर का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। 16 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में जुलाई के पहले हफ्ते से एसआईआर शुरू होगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में मतदाता सूची को और ज्यादा साफ और सही बनाने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से अब विशेष पुनरीक्षण का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। इस अभियान के तहत ही कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घर-घर जाकर वोटर्स की जानकारी को पुख्ता किया जाएगा। आयोग ने ये भी कहा है कि इसका मकसद सिर्फ और सिर्फ फर्जी नामों को होटाना और सही मतदाताओं की जानकारी अपडेट करना है, जिससे चुनाव प्रक्रिया और ज्यादा भरोसेमंद हो सके।

किन राज्यों में होगा एसआईआर?

तीसरे चरण के एसआईआर प्रोसेस में आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा, झारखंड और दिल्ली समेत कुल सोलह राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। आयोग के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में यह अभियान अलग तारीखों से शुरू होगा।

घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी

इस पूरे अभियान में करीब 3.42 लाख बूथ स्तर अधिकारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जांचेंगे। बताया गया है कि करीब छत्तीस करोड़ से ज्यादा मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा राजनीतिक दलों की तरफ से नियुक्त बूथ स्तर एजेंट भी इस काम में मदद करेंगे। आयोग ने सभी दलों से हर मतदान केंद्र पर अपने प्रतिनिधि तैनात करने की अपील की है।

पहले दो चरणों में हुआ बड़ा काम

निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले दो चरणों में देश के तेरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 59 करोड़ मतदाताओं की जांच की जा चुकी है। इस दौरान लाखों अधिकारियों और एजेंटों ने मिलकर काम किया।

अलग-अलग तारीखों में होगा काम

ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में जुलाई से अभियान चलेगा। दूसरी तरफ महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, झारखंड और तेलंगाना जैसे राज्यों में यह काम अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।

पहाड़ी इलाकों में बाद में होगा काम

आयोग ने साफ किया है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अभी यह प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी। वहां मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बाद में अलग से कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Created On :   14 May 2026 2:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story