kerala news: नामित मुख्यमंत्री VD सतीशन ने AK एंटनी से की मुलाकात, एंटनी ने आलाकमान फैसले की तारीफ करते हुए भावी सीएम के सफलता की कामना की

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले, मुख्यमंत्री पद के लिए नामित VD सतीशन ने वरिष्ठ पार्टी नेता AK एंटनी के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। केरलम के भावी मुख्यमंत्री सतीशन से मुलाकात के बाद, पार्टी के वरिष्ठ नेता AK एंटनी ने न्यूज एजेंसी से कहा मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूँ। मेरी इच्छा है कि अपने कार्यकाल के दौरान, केरलम को दक्षिण भारत का सबसे विकसित राज्य बनाने में सफल हों। कांग्रेस आलाकमान द्वारा लिए गए इस डिसीजन का मैं पूरी तरह समर्थन करता हूँ। एंटनी ने राज्य के भावी सीएम के सफलता की कामना की।
VD सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री नामित होने के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा मैं अपना आभार व्यक्त करता हूं। मैं AICC नेतृत्व का बहुत आभारी हूं क्योंकि हमारी CLP ने एक प्रस्ताव पारित करके कांग्रेस अध्यक्ष को निर्णय लेने का अधिकार सौंपा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सभी नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद यह डिसीजन लिया है। मैं इस मुख्यमंत्री पद को केरलम की जनता को समर्पित करता हूं। हमने जनता से कई वादे किए हैं। हमें बदलाव लाने होंगे। हमें एक नए युग की शुरुआत करनी होगी। मैं केरलम की जनता से वादा करता हूं कि युवाओं के लिए, जो लोग आगे बढ़ रहे हैं और अगली पीढ़ी के लिए एक नया केरलम बनेगा। हम राजनीतिक कार्य की परिभाषा बदलने जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि राजनीतिक कार्य जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए और समाज के हाशिए पर पड़े लोगों के लिए समर्पित होना चाहिए। हम सुशासन का वादा करते हैं, इसमें कोई समझौता नहीं होगा।
भारतीय जनता पार्टी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कांग्रेस केरलम में पिछले 11 दिनों से मुख्यमंत्री बना नहीं पा रही है और कर्नाटक में एक और भ्रम का माहौल दिख रहा है। एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है कि अगले मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार होंगे। कांग्रेस पार्टी में केरलम और कर्नाटक के लिए अव्यवस्था है। हमने यही अव्यवस्था हिमाचल प्रदेश में भी देखी है। कांग्रेस जहां आई है, वहीं अव्यवस्था लेकर आई है।
Created On :   14 May 2026 5:03 PM IST















