नीट पेपर लीक मामला: केजरीवाल ने कहा - सड़कों पर उतरकर आंदोलन करें देश का जेन-जेड, केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर सीधा हमला

केजरीवाल ने कहा - सड़कों पर उतरकर आंदोलन करें देश का जेन-जेड, केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर सीधा हमला
  • नीट पेपर लीक मामले को लेकर सियासत गरम
  • केजरीवाल का केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर सीधा हमला बोला

New Delhi News. नीट पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर सीधा हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने नेपाल में हुए जेन-जेड आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि पड़ोसी देश के युवा सड़कों पर उतर कर सत्ता बदल सकते हैं, तो भारत का जेन-जेड पेपर लीक करने वालों को जेल क्यों नहीं भेज सकता। उन्होंने कहा कि वह युवाओं को उकसा नहीं रहे, बल्कि वह केवल शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की बात कर रहे हैं, जो संविधान के अनुच्छेद 19(1) के तहत हर नागरिक का अधिकार है।

यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर देश का युवा अब भी आवाज नहीं उठाएगा तो पेपर लीक का सिलसिला कभी नहीं रूकेगा। उन्होंने कहा कि हर बार मामला सीबीआई को सौंप दिया जाता है, कुछ गिरफ्तारियां होती हैं और फिर सब छूट जाते हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि 2017, 2021 और 2024 में भी पेपर लीक हुए, लेकिन जांच एजेंसियां कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकीं। 2024 के पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं होने की वजह से उसे जमानत मिल गई।

Created On :   13 May 2026 6:21 PM IST

Tags

Next Story