अपनापन: प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज ने लिखी पुस्तक, नायडू और देवगौड़ा करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज ने लिखी पुस्तक, नायडू और देवगौड़ा करेंगे लोकार्पण
  • 26 मई को नायडू और देवगौड़ा करेंगे ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण
  • 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज ने लिखी पुस्तक
  • प्रधानमंत्री मोदी के साथ जुड़े कई अनुभव

New Delhi News. केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों पर पुस्तक ‘अपनापन’ लिखी हैं। गुरूवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी इस पुस्तक ‘अपनापन’ की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि यह कृति प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ तीन दशक से अधिक के निकट सहयोग, संगठनात्मक जीवन, जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रसमर्पण के उन जीवंत अनुभवों का सार है, जिन्हें उन्होंने बहुत करीब से जिया है।

पुस्तक का लोकार्पण आगामी 26 मई 2026 को एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा करेंगे। चौहान ने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व, संवेदनशीलता और कार्यशैली को अधिक आत्मीयता से समझने का अवसर देगी। श्री चौहान ने कहा कि यह पुस्तक ‘अपनापन’ मेरे उन अनुभवों, भावनाओं, प्रेरणाओं और जीवन-मूल्यों को शब्द देती है, जिन्हें सार्वजनिक जीवन के लंबे सफर में नरेंद्र मोदी के साथ रहते हुए महसूस किया।

Created On :   14 May 2026 7:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story