- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की...
Congress Press Conference: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता, नीट परीक्षा रद्द होने पर बीजेपी पर साधा निशाना
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट परीक्षा को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र और बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं देश में पहली बार नहीं हुई हैं, बल्कि साल 2017 से 2021 के बीच भी कई बार ऐसे मामले सामने आए थे। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि परीक्षा में होने वाली धांधली के पीछे बीजेपी से जुड़े लोगों का हाथ रहता है और अपने स्वार्थ के लिए इस तरह की गड़बड़ियां करवाई जाती हैं।
यह भी पढ़े -मोदी शासन में कितने पेपर लीक हुए? केजरीवाल का बड़ा दावा, नेपाल-बांग्लादेश Gen-Z प्रदर्शन का जिक्र कर उठाई मांग
जीतू पटवारी ने किया दावा
उन्होंने कहा कि मैन्युपुलेशन करना बीजेपी की आदत बन चुकी है और इससे देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पटवारी ने दावा किया कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहीं सबसे ज्यादा पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात में अब तक 14 बार पेपर लीक हो चुका है, जबकि हरियाणा में 5 से 7 बार और उत्तराखंड में 5 बार ऐसी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले का भी जिक्र किया।
यह भी पढ़े -केजरीवाल ने कहा - सड़कों पर उतरकर आंदोलन करें देश का जेन-जेड, केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर सीधा हमला
छात्रों का पढ़ाई से उठ रहा भरोसा- जीतू पटवारी
जीतू पटवारी ने कहा कि लगातार हो रही इन घटनाओं से छात्रों का पढ़ाई से भरोसा उठ रहा है और उनके अंदर हीन भावना पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े अपराध के लिए क्या सजा होनी चाहिए, इसका फैसला अभिभावकों को करना चाहिए। साथ ही कांग्रेस ने छात्रों की समस्याओं को लेकर एक विशेष कमेटी बनाने का फैसला किया है, जिसकी घोषणा 16 मई को की जाएगी।
Created On :   13 May 2026 8:10 PM IST









