NEET UG 2026: मोदी शासन में कितने पेपर लीक हुए? केजरीवाल का बड़ा दावा, नेपाल-बांग्लादेश Gen-Z प्रदर्शन का जिक्र कर उठाई मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने दावा किया कि जब से मोदी काल की शुरुआत हुई है तब से अब तक पेपर लीक होने की 93 घटनाएं सामने आईं हैं। इसके अलावा उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश में हुए Gen-Z प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वो लोग सरकारें बदल सकते हैं, तो क्या हमारे Gen-Z पेपर लीक की घटनाओं में शामिल मंत्रियों को जेल नहीं भेज सकते?
यह भी पढ़े -31 सीटों के नतीजों के खिलाफ टॉप कोर्ट पहुंची ममता, इन सीटों पर जीत का अंतर SIR में कटे मतों से कम, सुको ने नई पिटीशन लगाने को कहा
#WATCH | Delhi | On NEET UG 2026 exam paper cancellation due to paper leak allegations, AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, "Since the Modi govt has come to power in 2014, there have been 93 instances of exam paper leak. The majority of the paper leaks have happened… pic.twitter.com/AyO9tFRFs3
— ANI (@ANI) May 13, 2026
यह भी पढ़े -बिहार से जुड़े CM सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के तार, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा, लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ने पर उठाए सवाल
मोदी सरकार पर बड़ा आरोप
NEET UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों के चलते रद्द किए जाने पर, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2014 में जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से अब तक परीक्षा के पेपर लीक होने की 93 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर पेपर लीक की घटनाएं BJP सरकारों के शासनकाल में हुई हैं। इसका असर 6 करोड़ युवाओं पर पड़ा है। पेपर लीक की ज्यादातर घटनाएं BJP-शासित राज्यों- राजस्थान, UP, उत्तराखंड और गुजरात में हुई हैं। यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि इन राज्यों में और केंद्र में भी BJP की ही सरकारें हैं।
केजरीवाल ने उठाया सवाल
केजरीवाल ने आगे कहा कि हमें ऐसी रिपोर्टें मिल रही हैं कि हाल ही में हुए NEET पेपर लीक का मुख्य केंद्र (epicentre) राजस्थान है। इससे एक शक पैदा होता है - क्या इसमें उनके नेता भी शामिल हैं? अगर ऐसा है, तो CBI भला क्या कर सकती है? मैं Gen-Z से यह पूछना चाहता हूं: क्या यह सब ऐसे ही चलता रहना चाहिए? अगर नेपाल और बांग्लादेश के Gen-Z सड़कों पर उतरकर अपनी सरकारें बदल सकते हैं, तो क्या हमारे Gen-Z पेपर लीक की घटनाओं में शामिल मंत्रियों को जेल नहीं भेज सकते? मुझे आप पर पूरा भरोसा है।
Created On :   13 May 2026 2:37 PM IST






