खेल: सैफ अंडर-16 महिला चैम्पियनशिप के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों का ऐलान

सैफ अंडर-16 महिला चैम्पियनशिप के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों का ऐलान
भारत की अंडर-16 महिला टीम की नई मुख्य कोच बिबी थॉमस मुत्ताथ ने 1 से 10 मार्च तक नेपाल के ललितपुर में होने वाली सैफ अंडर-16 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की अंडर-16 महिला टीम की नई मुख्य कोच बिबी थॉमस मुत्ताथ ने 1 से 10 मार्च तक नेपाल के ललितपुर में होने वाली सैफ अंडर-16 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है।

चयन ट्रायल में चुने जाने के बाद अंडर-16 लड़कियां गोवा में प्रशिक्षण ले रही हैं, और 27 फरवरी को नेपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच बिबी थॉमस मुत्ताथ शामिल हैं, जो पिछले साल नेपाल में सैफ अंडर-19 चैम्पियनशिप जीत में भारत के सहायक कोच थे। निवेथा रामदास सहायक कोच हैं और जसमीत सिंह गोलकीपर कोच हैं।

सैफ अंडर-16 महिला चैम्पियनशिप के लिए 30 संभावितों की सूची :

गोलकीपर : कोन्जेंगबाम तम्फसाना देवी, मुन्नी, रूबीना, सूरजमुनि कुमारी, थमीना फातिमा।

डिफेंडर : अमृता घोष, अंजलि पटेल, बोनिफिला शुल्लई, दिव्या, एलिजाबेद लाकड़ा, गौरी, रूपाश्री मुंडा, सारंगथेम अलीना देवी, टिया ज़मोरा फर्नांडीस।

मिडफील्डर : अनीता डुंगडुंग, अनुष्का कुमारी, अनविता रघुरामन, एच याशिका, रियाना लिज़ जैकब, ऋतु बड़ाईक, श्वेता रानी, थंडामोनी बास्की, टोनंबम तानिया देवी।

फॉरवर्ड : आंचल सिंह, गुरलीन कौर, गुरनाज कौर, लोंगजाम नीरा चानू, नेहा साजी, पर्ल फर्नांडिस, संध्या।

सैफ अंडर-16 महिला चैम्पियनशिप में भारत का शेड्यूल :-

1 मार्च, 14:45 भारतीय समयानुसार, भूटान बनाम भारत

5 मार्च, 14:45 भारतीय समयानुसार बांग्लादेश बनाम भारत

7 मार्च, 14:45 भारतीय समयानुसार, भारत बनाम नेपाल

मार्च 10, 14:45 भारतीय समयानुसार, फ़ाइनल (राउंड-रॉबिन चरण से शीर्ष दो टीमें)

सभी मैच ललितपुर के च्यासल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Feb 2024 9:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story