कोलंबिया के लिए चीनी आपातकालीन राहत सामग्री रवाना
बीजिंग, 18 अगस्त (आईएएनएस)। चीन सरकार द्वारा कोलंबिया को दी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री मंगलवार तड़के चीन की राजधानी पेइचिंग स्थित कैपिटल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार, इस राहत खेप में जनरेटर, जल शोधन वाहन, कीटाणुशोधन मशीनें, सौर प्रकाश उपकरण, तंबू, कंबल आदि शामिल हैं। चार्टर विमान कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के लिए रवाना हुआ है और स्थानीय समयानुसार मंगलवार दोपहर वहां पहुंचने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि 10 अगस्त को कोलंबिया में आए विनाशकारी भूकंप से भारी जनहानि हुई थी और संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा था। ऐसे में चीनी सरकार ने आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखी और कोलंबिया को तत्काल नकद सहायता के साथ मानवीय भूकंप राहत सामग्री देने का फैसला किया।
इसका उद्देश्य प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और आपदा के बाद पुनर्निर्माण प्रयासों में मदद करना है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 Aug 2026 10:34 PM IST












